फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Janmabhoomi Mandir: ब्रज में हाई अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर

Thu, 06 Aug 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बुधवार को राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर आगरा मंडल में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। शहर और देहात में पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ को लगाया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। किसी को भी अयोध्या जाने की अनुमति नहीं है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बुधवार को राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर आगरा मंडल में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। शहर और देहात में पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ को लगाया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। किसी को भी अयोध्या जाने की अनुमति नहीं है। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा के राम मंदिर चौक पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले की सीमाओं पर पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही है। प्रत्येक थानों की फोर्स के साथ चार कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, 200 रिक्रूट सिपाहियों को लगाया गया है। सीओ और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। 

4 of 5
फिरोजाबाद में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान फिरोजाबाद शहर छावनी में तब्दील हो गया है। शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात है। इमामबाड़ा, नाल वंदन चौराहा रसूलपुर क्षेत्र, सदर बाजार में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है । धर्म स्थलों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में भी हाई अलर्ट है। खुफिया एजेंसियों द्वारा चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता रखी जा रही है। मंदिर-मस्जिद या उसके आसपास के क्षेत्रों को संवेदनशील दायरे में रखा गया है। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ को एकत्रित होने से रोका जा रहा है। मैनपुरी और एटा-कासगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें