कल भगवान श्रीराम की बरात निकलेगी। इसके लिए सोमवार को निर्भय नगर में जनक महल को अंतिम रूप दिया गया। देव नगर और निर्भय नगर रंग बिरंगी लाइट से सज गया है। प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए आम रास्तों के साथ-साथ लोग अपने-अपने घर को भी सजाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
जनक महल
- फोटो : अमर उजाला
कलाकार जनक महल को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। खंदारी और निर्भय नगर के बड़े-बड़े मैदानों पर छोटे-बड़े झूले सज गए हैं। निर्भय नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर स्टाल सज गईं हैं। निर्भय नगर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनकपुरी महोत्सव की भव्यता दिखने लगी है।
विज्ञापन
3 of 6
जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
जनक महल पर रंग बिरंगी लाइट के साथ-साथ 25 कैंडल लाइट लगेंगी। साथ ही परिसर में चार हजार पौधों के गमले लगाए जाएंगे। शाम तक जनक महल का काम लगभग पूरा हो जाएगा।
4 of 6
पुलिस चौकी जनकपुरी का उद्घाटन करते एसपी सिटी प्रशांत वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
निर्भय नगर में सोमवार को पुलिस चौकी जनकपुरी का उद्घाटन एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने किया। चौकी का प्रभारी एसआई मोहित सिंह को बनाया गया है। इस चौकी में शिकायत दर्ज कराई जा सकेंगी। उधर, एसपी सिटी ने जनकपुरी स्थल का निरीक्षण भी किया। निर्भय नगर में सज रही जनकपुरी में 25, 26 और 27 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
रामबरात के लिए हुआ यातायात परिवर्तित
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने जनकपुरी स्थल को देखा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि जनकपुरी की सुरक्षा में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फोर्स लगाई गई है। 200 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा दो कंपनी पीएसी रहेगी। यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई हैं। भगवान राम की बरात 25 सितंबर को निकाली जाएगी। राम के स्वरूपों की सुरक्षा में पुलिस की खास व्यवस्था रहेगी। रामबरात में पुलिस के अलावा 10 कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ लगेगी।
रोशनी में जगमग राजा जनक का आवास
- फोटो : अमर उजाला
निर्भय नगर स्थित राजा जनक कैलाश गुप्ता के आवास पर माता जानकी के मेहंदी लगाई जाएगी। महिला संगीत का कार्यक्रम होगा। जनकपुरी महोत्सव के मीडिया प्रभारी अतुल दुबे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 24 सितंबर दिन मंगलवार को शाम चार बजे से होगी। इसको लेकर निर्भय नगर के लोगों में खासा उत्साह है। कैलाश गुप्ता के घर के साथ-साथ कॉलोनी की युवतियां और महिलाएं भी नृत्य संगीत का रिहर्सल कर रहीं हैं।