चार साल बाद रक्षाबंधन पर विशेष संयोग बन रहा है। इस शुभ संयोग को और खास बनाने के लिए बहनों ने पूरी तैयारी कर ली है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले आगरा के सभी बाजारों में भारी भीड़ रही। बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदती रहीं। भाइयों ने भी अपनी उनके लिए गिफ्ट खरीदे।
विज्ञापन
तस्वीरें: रक्षाबंधन पर चार साल बाद विशेष संयोग, राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 of 6
raksha bandhan shubh muhurat
- फोटो : अमर उजाला
मिठाइयों की दुकानों पर भी देर रात तक भीड़ रही। शहर की कई नामीगिरामी दुकानों पर शाम को ही घेवर समाप्त हो गया। शनिवार शाम को राजामंडी बाजार, रावतपाड़ा, सदर बाजार, नौलक्खा, शाहगंज, लोहामंडी, सिकंदरा, कमला नगर बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जाम की स्थिति रही। इस कारण उन महिलाओं को काफी परेशानी हुई, जिनके साथ बच्चे थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: रक्षाबंधन पर चार साल बाद विशेष संयोग, राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान
3 of 6
raksha bandhan shubh muhurat
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। राजामंडी फुटपाथ और सदर बाजार फुटपाथ पर मेहंदी लगाने वालों के पास रात में एक बजे तक भीड़ लगी रही। भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदे। वहीं बाजारों में अमर उजाला की मुहिम का असर भी दिखाई दिया। बहनें अपने भाइयों की रक्षा के लिए हेलमेट खरीदते दिखाईं दी।
तस्वीरें: रक्षाबंधन पर चार साल बाद विशेष संयोग, राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान
4 of 6
रक्षाबंधन
पंडित लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी के अनुसार चार साल बाद रक्षाबंधन पर विशेष संयोग बन रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। बहनें अपने भाइयों को किसी भी समय रक्षा सूत्र बांध सकती हैं। हालांकि भाई को राखी बांधते समय बहनों को विशेष पूजन विधि अपनानी होगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: रक्षाबंधन पर चार साल बाद विशेष संयोग, राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान
5 of 6
raksha bandhan 2018
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि धनिष्ठा नक्षत्र होने के कारण सूर्योदय के बाद देर शाम तक राखी बांधने का मुहूर्त है। लगभग चार साल बाद ऐसा संयोग बना है। पूर्णिमा 25 अगस्त को दोपहर 3:16 बजे से शुरू हो चुकी है। 26 अगस्त को शाम 5:25 बजे तक रहेगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा।
तस्वीरें: रक्षाबंधन पर चार साल बाद विशेष संयोग, राखी बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान
6 of 6
raksha bandhan 2018
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस बार भाई को राखी बांधते समय बहनों को विशेष पूजन विधि अपनानी होगी। पूजा की थाल में रोली, मिठाई, पान का पत्ता, कुमकुम, रक्षा सूत्र, अक्षत, पीली सरसों, दीपक और राखी रख लें। भाई को तिलक लगाने के बाद दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बांधें। भाई की आरती जरूर उतारें। कोशिश करें कि पूजा की थाल में रखा दीपक रात तक जलता रहे।