फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waterlogging: आगरा में बारिश के दौरान टूटी नाले की दीवार, कब्रिस्तान में भरा पानी, उतराने लगीं लाशें

Sun, 10 Jul 2022 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कब्रिस्तान में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रविवार की सुबह बारिश से शहर का बुरा हाल हो गया। बारिश के पानी से सड़कें लबालब हो गईं। घरों में भी पानी भरा गया। बारिश के दौरान पक्की सराय नीति बाग नाला ओवर फ्लो होने के कारण कब्रिस्तान की दीवार गिर गई। कब्रिस्तान में पानी भरने से कब्रें खोखली हो गईं, जिसके कारण शव पानी में उतराने लगे। कब्रिस्तान में बारिश का पानी भरने से स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। 

बकरीद पर शहर में जगह-जगह जलभराव होने से नमाजियों को काफी परेशानी हुई। मुस्लिम समाज के लोग जलभराव से गुजर कर मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। गोबर चौकी के पास पक्की सराय नीतिबाग में बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने आए तो कब्रिस्तान का नजारा देख आक्रोशित हो गए। नाले की दीवार टूटने से कब्रिस्तान में पानी भर गया। कड़ी मशक्कत के बाद पंप लगवाकर पानी निकाला गया।  

विज्ञापन

2 of 5
घर में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के पक्की सराय में नीति बाग का नाला ओवरफ्लो होने से पक्की सराय के कब्रिस्तान की दीवार ढह गई, अंदर पानी भर गया। कच्ची बनी कब्र में दफन शव उतराते दिखे। कब्रिस्तान की देखरेख करने वालों ने इसकी जानकारी नगर निगम को दी। अपर नगरायुक्त ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। 

टीमें लगाई हैं, जलभराव से निपट रहे-मेयर  

सुबह के वक्त भारी बारिश से जलभराव हुआ। अधिकांश इलाकों में कुछ घंटों में पानी निकल गया। जहां दिक्कतें हैं वहां टीमें लगाई गई हैं। बिजलीघर का इलाका नीचा है, वहां पानी भरता है। ज्यादा बारिश से नालों के आसपास के इलाकों में पानी भर जाता है। -नवीन जैन, महापौर


ताजनगरी में कुछ देर हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी की पोल खोलकर रख दी। जल निकासी न होने के कारण बारिश के पानी से सड़कें लबालब हो गईं हैं। घरों में भी पानी भर गया है। बारिश से जहां उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली, तो वहीं जलभराव होने से आफत हो गई है। लोगों की नींद खुली तो घरों से पानी निकालने में जुटे गए। 
विज्ञापन

3 of 5
बिजलीघर चौराहे पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
झमाझम बारिश से आगरा किले के पास बिजलीघर चौराहा तो मानो जैसे नहर में तब्दील हो गया। यहां सड़क पर एक फीट से अधिक पानी भर गया। जलभराव के कारण बंद हुए वाहनों में लोग धक्का लगाते हुए दिखाई दिए। राहगीरों को जलभराव से निकलने में परेशानी हुई। 

4 of 5
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज स्थित प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में एक फीट बारिश का पानी भर गया, जिससे सुबह-सुबह मंदिर आने वाले भक्तों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंदिर के महंत अजय राजौरिया ने मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमशाबाद मार्ग पर हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
शहर के शमशाबाद मार्ग किनारे के बसे मोहल्लों में भी बारिश से बुरा हाल हो गया। नालों की सफाई न होने से यहां घरों में एक फीट तक पानी भर गया। शमशाबाद मार्ग पर पावन धाम मोड़ के पास जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें