फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: कोरोना के कारण बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश की नई व्यवस्था लागू, भक्तों की लगी कतार

Wed, 14 Apr 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश की नई व्यवस्था मंगलवार से लागू हो गई। इसके तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अब मंदिर में सिर्फ पांच श्रद्धालुओं को ही एक साथ प्रवेश दिया जा रहा है। इसके कारण मंगलवार सुबह से मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। घंटों इंतजार के बाद उन्हें मंदिर में प्रवेश मिल पाया। 
विज्ञापन

2 of 5
कई श्रद्धालु बिना मास्क के दिखे - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में कोरोना के बढ़ते प्रभाव और मंदिरों में बेपरवाह श्रद्धालुओं को देखते हुए श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक बार फिर प्रभावी कर दी है। रविवार को अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम नवनीत चहल ने मंदिर प्रबंधन को सख्ती बरतने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी के मंदिर प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने मंगलवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को लागू किया। इसमें स्पष्ट किया है कि अब कोई भी व्यक्ति बगैर रजिस्ट्रेशन के मंदिर में प्रवेश नहीं करेगा। इसके साथ ही एक साथ सिर्फ पांच श्रद्धालु ही मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। सभी के लिए मास्क अनिवार्य है। नई व्यवस्था के तहत करीब दो हजार भक्त ही ठाकुर जी के दर्शन कर सकेंगे। 

4 of 5
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधक ने भक्तों से यह भी अपील की गई है कि 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 10 साल छोटे बच्चों को मंदिर लाने से बचें। हालांकि मंगलवार को इस अपील का असर दिखाई नहीं दिया। मंदिर के बाहर लगी कतार में कई बच्चे और बुजुर्ग भी खड़े दिखाई दिए। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने मुंह पर मास्क लगा रखा था, लेकिन उचित दूरी का पालन नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोमवती अमावस्या पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सोमवती अमावस्या पर बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच मंदिर में प्रवेश को लेकर मारामारी मची। मंदिर से जुड़ी गलियां भी श्रद्धालुओं से भर गईं। इससे कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ गईं। कई लोग बिना मास्क के दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें