फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चरवाहे चरा रहे थे बकरी, तभी खेतों से निकला विशालकाय अजगर, हुआ कुछ ऐसा कि कांप गया कलेजा

Mon, 26 Sep 2022 12:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सैंया क्षेत्र में लादूखेड़ा मार्ग के पास एक खेत में विशालकाय अजगर ने घास चर रही बकरी को जकड़कर मार डाला। बकरी चरा रहे जब किशोर मौके पर पहुंचे तो अजगर को देखकर उनका कलेजा कांप गया। वे शोर मचाते हुए देख भाग खड़े हुए। किशोरों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण खेत पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाया, तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना सैंया पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया, लेकिन काफी देर कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। तब तक अजगर खेतों में चला गया। ग्रामीणों ने मोबाइल से इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें अजगर बकरी को जकड़े हुए हैं। ग्रामीण उसे छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। अजगर की लंबाई 12 फीट बताई गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

2 of 5
बकरी को जकड़े हुए अजगर - फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम को गांव सैंया निवासी अरमान (15 वर्ष) और मनोज (13 वर्ष) सैंया लादूखेड़ा मार्ग पर दामोदर गुर्जर के खेतों के पास बकरी चरा रहे थे। तभी खेत से निकलकर आए विशालकाय अजगर ने घास चर रही बकरी को दबोच लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बकरी की आवाज सुनकर किशोर मौके पर पहुंचे तो अजगर को देख डर गए। किशोरों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। 

4 of 5
अजगर ने बकरी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने अजगर के चंगुल से बकरी को छुड़ाया, लेकिन तब तक बकरी ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को खेत में अजगर मौजूद होने की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बकरी को अजगर के चंगुल से छुड़ाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
किशोर अरमान के पिता ने बताया कि अजगर का शिकार हुई बकरी गर्भवती थी। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। अजगर खेतों में चल गया। ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें