फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: कलक्ट्रेट में पल्स ऑक्सीमीटर खराब, उप निबंधन भवन में हेल्प डेस्क बंद

Tue, 15 Sep 2020 11:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डीएम चैंबर के बाहर ही एक कमरे में कोविड हेल्प डेस्क है। एक महिला कर्मी तैनात है। आगंतुक रजिस्टर में आठ नाम दर्ज हैं। पल्स
की जांच नहीं हो रही। ऑक्सीमीटर खराब है।
विज्ञापन
1 of 5
सरकारी दफ्तरों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क में कहीं पल्स ऑक्सीमीटर काम नहीं कर रहा है तो कहीं डेस्क ही बंद है। यह हाल तब है जबकि  कोरोना का संक्रमण इन दिनों चरम पर है। पेश है लाइव रिपोर्ट...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
थर्मल स्कैनर से जांच करता कर्मी - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ थर्मल स्कैनर से चल रहा काम- समय: 11.20 बजे, स्थान- कलक्ट्रेट
डीएम चैंबर के बाहर ही एक कमरे में कोविड हेल्प डेस्क है। एक महिला कर्मी तैनात है। आगंतुक रजिस्टर में आठ नाम दर्ज हैं। पल्स की जांच नहीं हो रही। ऑक्सीमीटर खराब है। सिर्फ थर्मल स्कैनर से तापमान मापा जा रहा है। कर्मचारियों को प्रशिक्षण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
कोविड-19 हेल्प डेस्क पर चस्पा पोस्टर और बिना मास्क के बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
जागरूकता के लिए सिर्फ पोस्टर बचा- समय: 12.30 बजे। स्थान- उप निबंधक भवन
सदर तहसील में पांच उप निबंधक कार्यालय हैं। एक माह पहले इनके बाहर हेल्प डेस्क थी, जो बंद हो चुकी है। आगंतुक बिना किसी रोकटोक आ रहे हैं। जांच बंद हो गई। मुख्य भवन गेट पर डेस्क की जगह अब सिर्फ दीवार पर जागरूकता के लिए पोस्टर चस्पा हैं।

4 of 5
सदर तहसील के गेट से बिना किसी जांच के निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
पल्स ऑक्सीमीटर से जांच नहीं- समय: 12.50 बजे। स्थान-तहसील सदर
मतदाता पंजीकरण केंद्र के बराबर से प्रवेश द्वार है। गेट के अंदर अशोक के पेड़ के नीचे हेल्प डेस्क पर दो चतुर्थ श्रेणी कर्मी बैठे हैं। आगंतुकों का तापमान लिया जा रहा है। उनके नाम-पते रजिस्टर में नहीं लिखे जा रहे। पल्स ऑक्सीमीटर से किसी की जांच नहीं हो रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निबंधक भवन में बिना मास्क के लोग - फोटो : अमर उजाला
औचक निरीक्षण किया जाएगा
कोविड हेल्प डेस्क सभी जगह कार्य कर रही हैं। जहां ऑक्सीमीटर खराब हैं, वहां नए दिलाए जा रहे हैं। निबंधन विभाग का औचक निरीक्षण कर जांच की जाएगी।  - डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, एडीएम सिटी व प्रभारी अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें