फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, मुझे घर से निकालना चाहता है बेटा, मां की फरियाद सुनकर पिघला पुलिस का दिल

Wed, 04 Dec 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
65 वर्षीय दुलारी देवी ने - फोटो : अमर उजाला
साहब, मुझे बड़ा बेटा परेशान कर रहा है। कमरे पर भी कब्जा कर लिया है। छोटे बेटे के साथ भी नहीं रहने दे रहा है। 65 वर्षीय दुलारी देवी ने सोमवार को पुलिस से यही गुहार लगाई। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हरीपर्वत पुलिस से गुहार लगाने पहुंची दुलारी देवी - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ान सैय्यद, हरीपर्वत निवासी दुलारी देवी ने पुलिस को बताया कि पति नारायण दास की फरवरी में मौत हो गई थी। उनके दो बेटे मनोज और केशव हैं। उनका 70 गज में पुश्तैनी मकान है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
पति ने मकान के तीन हिस्से किए थे। इसमें एक-एक कमरा बेटों और एक कमरा अपने लिए रखा था। पति की मौत के बाद केशव ने कमरे पर कब्जा कर लिया। अब वह उन्हें भी साथ नहीं रखना चाहता है। 
 

4 of 5
दुलारी देवी - फोटो : अमर उजाला
वह छोटे बेटे के साथ गुजारा करती हैं। इसके बावजूद बड़ा बेटा घर से निकालना चाहता है। दुलारी देवी ने कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौकी प्रभारी को जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि रामलाल वृद्घाश्रम में ऐसे कई मामले हैं जिनमें बहू द्वारा बुजर्गों को प्रताड़ित करने का आरोप है। हाल ही में एक दंपति ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।  राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनका घर शाहगंज के शिवाजी नगर में है। इकलौता बेटा मोहित शर्मा नौकरी करता है। बहू ने इन्हेलर छीन लिया तो वह घर के बाहर आ गए। राहगीरों ने उन्हें तड़पता देख अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद वह पत्नी को लेकर वृद्धाश्रम आ गए उन्होंने बताया कि बहू के खिलाफ थाना शाहगंज में शिकायत की। उसके पिता के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी दी और एफआईआर की कॉपियां भी दीं। बहू के भाई के खिलाफ भी मुकदमे विचाराधीन हैं, लेकिन पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना था कि बेटा भी अपने ससुर से डरता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें