आगरा के ताजगंज के शिल्पग्राम स्थित होटल शुभ रिसॉर्ट से पकड़े गए देह व्यापार के मामले में आरोपी सुरेंद्र उर्फ भीमा के मोबाइल में सौ एजेंटों के नंबर हैं। इन नंबरों की पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। यह एजेंट कहां के हैं, यह पता किया जा रहा है। इसके अलावा भीमा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। उसके संपर्क के ग्राहक और अन्य की भी जानकारी की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
2 of 6
आगरा: पुलिस ने सपा नेता के होटल पर मारा था छापा
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात को थाना ताजगंज पुलिस ने शिल्पग्राम स्थित शुभ रिसॉर्ट में छापा मारा था। होटल से युवतियों का एजेंट सुरेंद्र राजपूत उर्फ भीमा और उसका साथी योगेश पकड़े गए थे। उज्बेकिस्तान की दो युवतियां भी मिली थीं। इन युवतियों को भीमा ने देह व्यापार के लिए बुलाया था। पुलिस ने मुकदमे में होटल मालिक सपा व्यापार सभा के राकेश अग्रवाल, मैनेजर सुंदरम अग्रवाल और संचालक चिराग अग्रवाल को भी नामजद किया था।
विज्ञापन
3 of 6
आगरा: देह व्यापार का आरोपी भीमा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भीमा के मोबाइल को कब्जे में लिया है। इसकी जांच की गई। व्हाट्सएप के एक ग्रुप से युवतियों की डिमांड की जाती थी। इसमें 200 से ज्यादा नंबर हैं। इनमें सौ से ज्यादा एजेंट हैं। अब पुलिस इन नंबरों के बारे में पता कर रही है। यह किसके हैं, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
4 of 6
देह व्यापार के आरोपी भीमा और योगेश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भीमा और योगेश के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है, जिससे उसके संपर्क के लोगों के बारे में पता किया जा सके। वहीं सपा नेता सहित अन्य फरार आरोपी दो दिन बाद पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सपा नेता सहित अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
5 of 6
11 महीने पहले भी पकड़ा गया था गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 11 महीने पहले ताजगंज क्षेत्र में एक होटल में देह व्यापार पकड़ा था। इसमें विदेशी युवतियां शामिल थीं। तब कई एजेंट भी पकड़े गए थे। बाद में देह व्यापार की सरगना महिला को गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने कई होटल संचालक और एजेंट को जेल भेजा। अभी कई और लोगों की गिरफ्तारी शेष है। जमानत पर रिहा होने के बाद भीमा ने फिर से अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया था। उससे पुराने एजेंट जुड़ने लगे थे।
आगरा: होटल से पकड़ी गईं विदेशी युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी बोलना सीखीं विदेशी युवतियां
पुलिस के छापे में शुभ रिसॉर्ट से पकड़ी गईं विदेशी युवतियां हिंदी बोलने और समझने लगी हैं। मगर, पुलिस के सवालों के जवाब अंग्रेजी में ही दिए, जबकि भीमा का कहना था कि वह हिंदी समझने लगी हैं। हालांकि पूरी तरह से नहीं बोल पाती हैं।
भीमा को लगी थी गोली
पुलिस के अनुसार आरोपी भीमा एक साल पहले पकड़ा गया था। लॉकडाउन के दौरान जेल से जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद घर में ही रह रहा था। पिछले साल दिवाली पर उसे पीठ में गोली लग गई थी। तब से वह इलाज करा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। ठीक होने के बाद वह देह व्यापार में लग गया।