उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में मार्मिक घटना सामने आई है। पत्नी की मौत से आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी की मौत की खबर पर मोहल्ला आनंद नगर खेड़ा में मातमी सन्नाटा छा गया। सोमवार दोपहर बाद पति-पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आनंद नगर खेड़ा निवासी साधना (22) पत्नी अजय कुमार विगत 22 नवंबर की रात करीब आठ बजे मकान की छत से कपड़े उतारने गई थी। इस दौरान वह छत से गली में गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने साधना को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के निजी अस्पताल में साधाना का उपचार चल रहा था। साधना के देवर विजय ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इस पर अजय पैसे का इंतजाम करने की बात कहकर आगरा से फिरोजाबाद आ गया लेकिन आगरा नहीं लौटा।