फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: सरगना की गिरफ्तारी के बाद भूमिगत हुए एजेंट और होटल संचालक, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 11 Jul 2020 01:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस गिरफ्त में सरगना - फोटो : अमर उजाला
आगरा में देह व्यापार की सरगना महिला की गिरफ्तारी के बाद शहर में सक्रिय उसके एजेंट और होटल संचालक भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी है, लेकिन हाथ नहीं आ सके हैं। अब पुलिस मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन

2 of 5
सरगना महिला को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार की सरगना महिला के 15 एजेंट सक्रिय थे। वो ग्राहक लेकर आते थे। सरगना एजेंट से मोबाइल पर संपर्क करती थी। इसके बाद बुकिंग होती थी। बुकिंग के बाद लड़कियों को होटल में पहुंचा दिया जाता था। 
विज्ञापन

3 of 5
देह व्यापार की सरगना गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरगना के संपर्क में रहने वाले सभी एजेंट पर कार्रवाई होगी। वो अभी हाथ नहीं आ सके हैं।

4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में सरगना रोशनी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को सरगना के मोबाइल में ग्राहकों के नाम और नंबर मिले हैं। सरगना के मोबाइल में कई फोटो और खाता से संबंधित जानकारी है। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस अभिरक्षा में देह व्यापार की सरगना और उसका साथी - फोटो : अमर उजाला
सरगना और उसके साथी के मोबाइलों को फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। पुलिस उसके बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। अब तक चार खातों की जानकारी मिल चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें