फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में राहत की बारिश, मौसम हुआ खुशगवार, स्मारक पर्यटकों से गुलजार

Tue, 18 Jun 2019 11:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में बारिश की हल्की फुहार का आंनद लेती युवती - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लगातार तीसरे दिन भी मौसम राहत भरा रहा। मंगलवार दोपहर शहर में माल रोड, ताजमहल, शहीद नगर की ओर अच्छी बारिश हुई, जबकि सिकंदरा, बोदला की ओर बूंदाबांदी ही हुई। बारिश के कारण पारा सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल का बारिश में भींगते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पूरे दिन सुहाना मौसम रहा। दोपहर एक बजे के बाद काले घने बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। दोपहर में कुल 8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा जो सामान्य से सात डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
बारिश में ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
बारिश और बादलों के कारण शहर के पार्कों और स्मारकों में भीड़ नजर आई। दोपहर में सन्नाटे की जगह स्मारकों में चहल पहल बनी रही। बारिश की बौछार के बीच ताजमहल की खूबसूरती देखते ही बन रही थी, वहीं बारिश में भींगते नजर आए।

4 of 5
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बुधवार को भी बारिश के आसार बने रहेंगे। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी, जबकि शाम तक बूंदाबांदी की संभावनाएं हैं। दिन में पारा सामान्य से नीचे रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश में ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन दिनों से प्री मानसून की बारिश आगरा में राहत बनकर बरस रही है। इससे भीषण गर्मी से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया है। इससे ताजमहल समेत सभी स्मारकों पर पर्यटकों की फिर से भीड़ उमड़ने लगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें