आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को आए मरीज गर्मी के कारण पसीने से तरबतर हो गए। यहां डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। मेडिकल कॉलेज सबस्टेशन का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाने से इस स्थिति का सामना करना पड़ा। बाद में ब्लड बैंक की ओर के जेनरेटर से कनेक्शन कर ओपीडी की आपूर्ति सुचारू की गई।
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को 2079 मरीज पहुंचे, जिनके साथ उनके इतने ही तीमारदार भी थे। गर्मी और उमस के बीच यहां सुबह 11 बजे बिजली गुल हो गई। मरीज गर्मी से परेशान हो गए। जानकारी की गई तो पता चला जिस ट्रांसफार्मर से ओपीडी, मेडिसिन वार्ड, एकेडमिक सेक्शन और प्राचार्य कार्यालय की आपूर्ति होती है, वह ओवरलोड हो गया है। इस बीच जेनरेटर भी नहीं चला। डेढ़ घंटे तक मरीज परेशान होते रहे। कुछ मरीजों ने शोर मचाया और हंगामा किया, तब जेनरेटर के जरिए आपूर्ति चालू की गई। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि ट्रांसफार्मर गर्मी में ओवरलोड होने के कारण यह दिक्कत आई। जेनरेटर और दूसरी जगह के ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
2 of 5
एसएन की ओपीडी में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सबसे ज्यादा 587 मरीज मेडिसिन विभाग में इलाज के लिए पहुंचे। गर्मी के कारण उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सिरदर्द के मरीजों की संख्या में अभी कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
3 of 5
एसएन की ओपीडी में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
टीबी और चेस्ट विभाग में 240, त्वचा रोग में 274, बाल रोग में 207, महिला रोगों में 231, ईएनटी में 177, सर्जरी में 104 और हड्डी रोग विभाग में 318 मरीज पहुंचे थे।
4 of 5
एसएन की ओपीडी में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु शर्मा ने अस्पतालों और क्लीनिकों में चलाई जा रही दवाओं की ऐसी दुकानों को बंद करने की मांग की है, जो लाइसेंस के बिना चल रही हैं।