फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी का हाल: बारिश के बाद कई जगह जमीन धंसी, अधर में लटकीं दुकानें और सड़कें

Sun, 01 Aug 2021 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के बाद कई जगह धंसी जमीन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बारिश के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नालों के ढह जाने और सीवर लाइन के लीकेज के कारण शहर में जगह-जगह जमीन धंस गई। दुकानों और सड़कों के नीचे की जमीन खोखली हो गई। टेढ़ी बगिया में नाला ढह जाने के कारण हुए मिट्टी के कटान से दुकानें अधर में लटक गईं। व्यापारियों ने खौफ के कारण दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया है। 

वहीं नेशनल हाईवे पर सुल्तानगंज पुलिया पर सर्विस लेन से सटे नाले की दीवार ढह जाने से मिट्टी का कटान हो गया, जिससे सर्विस लेन अब खतरनाक ढंग से खोखला हो गया है। दयालबाग से लेकर शाहगंज और कमला नगर से लेकर ताजगंज तक लोग दहशत में हैं कि पैर रखते ही कहीं खोखली जमीन धंस न जाए।
विज्ञापन

2 of 6
सड़क से कट रही मिट्टी - फोटो : अमर उजाला
यमुनापार कालिंदी विहार 100 फीट रोड का नाला तीन दिन पहले ढह गया। नाले से सटी दुकानों के नीचे तेज बारिश का पानी मिट्टी बहा ले गया। शनिवार को दुकानें नीचे से खोखली हो गईं और उनका फर्श टूटने लगा। दोपहर में घबराए दुकानदारों ने अपना सामान निकालना शुरू कर दिया। 15 दुकानें ऐसी हैं, जिन्हें नाले की दीवार ढहने से नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 6
नाले की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
सुल्तानगंज पुलिया पर सर्विस लेन खोखला हुआ
श्रीराम टाकीज के पास सुल्तानगंज पुलिया पर हाईवे की सर्विस लेन खोखली हो गई है। दो माह पहले नाले की दीवार ढह जाने के बाद निर्माण शुरू नहीं हुआ। बारिश में तेज बहाव के कारण हाईवे की ओर 3 फीट तक मिट्टी का कटान हो गया। 150 मीटर तक सर्विस लेन के नीचे की मिट्टी गायब हो गई। खोखले सर्विस लेन पर पार्किंग की गई कारें और किनारे चल रहे लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं।

4 of 6
सड़क पर हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
मरम्मत के लिए कोई नहीं आया
दयालबाग के प्रदीप पुरी ने कहा कि हद हो गई। विधायक गड्ढे से हुए हादसे को देखने के लिए कुछ घंटों में आ गए, पर मरम्मत के लिए टीम नहीं आ पाई। मैने तय किया है कि जलनिगम और वबाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराऊं गा। इनकी लापरवाही से किसी की जान जा सकती थी।

शाम तक 3 जगह और गड्ढे
सुलहकुल नगर अनुराग शर्मा ने कहा कि कॉलोनी में सुबह सीवर मैनहोल लीकेज पर एक गड्ढा बना। शाम तक 3 जगह और गड्ढे हो गए। पता नहीं कैसा काम किया है, वबाग ने नई लाइन बिछाई थी। अब तो डर लगता है कि पैर रखा तो कहीं नीचे गड्ढा न हो और उसमें गिर जाएं। 
विज्ञापन

5 of 6
सुलहकुल में सड़कों का हाल - फोटो : अमर उजाला
डरः बच्चों को बाहर नहीं भेज रहे 
सुलहकुल नगर के विक्रांत गुप्ता ने कहा कि घर के सामने गड्ढे हैं। पैदल भी निकलने में डर लग रहा है। बच्चों को घर के बाहर नहीं भेज रहे कि कोई हादसा न हो जाए। अपने परिचितों को आने से मना कर दिया कि कहीं कोई गड्ढों में गिर न जाए। ये वबाग की लापरवाही किसी की जान ले लेगी। 

नगर आयुक्त से कार्रवाई की मांग की
नाई की सराय की पार्षद मिथिलेश ने कहा कि नाले की दीवार ढहने के बाद दुकानें, मकानों की नींव खोखली हो गई है। यह कभी भी गिर सकते हैं। नगर आयुक्त से तुरंत कार्रवाई कराने की मांग की है। बड़ा हादसा हो जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़कों पर हुए गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से डीप सीवर टीम बुलाई 
नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने कहा कि टेढ़ी बगिया में नाले के ढहने के बाद मरम्मत के लिए निर्देश दिए जाएंगे और सुल्तानगंज पुलिया में ठेकेदार से जल्द निर्माण शुरू करने को कहा गया है। दयालबाग में हमने रोड की बेरीकेडिंग करा दी है। यहां गड्ढे की मरम्मत के लिए  वबाग ने गाजियाबाद से डीप सीवर टीम बुलाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें