फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौटंकी में महिला डांसर संग सिपाही ने लगाए ठुमके, एसएसपी ने किया निलंबित

Sun, 15 Mar 2020 09:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
महिला डांसर संग डांस करता सिपाही - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में तीज मेले में नौटंकी के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने महिला कलाकार के साथ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने पर जमकर ठुमके लगाए। ग्रामीणों और उसके साथियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में एसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब कर एसएसपी को भेजी। जिसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
महिला डांसर संग डांस करता सिपाही - फोटो : Amar Ujala
होली के बाद तीज वाले दिन बिल्टीगढ़ देवजीत में मेले के दौरान रात में नौटंकी का आयोजन हुआ था। इसमें महिला कलाकार डांस करने पहुंची थीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां तीन सब इंस्पेक्टर और कुछ सिपाहियों की तैनाती की गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
महिला डांसर संग डांस करता सिपाही - फोटो : Amar Ujala
नौटंकी में एक महिला कलाकार ने जैसे ही हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के गाने पर नाचना शुरू किया तो थाने में तैनात एक सिपाही मंच पर चढ़ गया। सिपाही महिला कलाकार के साथ मंच पर ठुमके लगाने लगा। करीब सात ही मिनट तक वो नाचता रहा। 

4 of 5
महिला डांसर संग डांस करता सिपाही - फोटो : Amar Ujala
सिपाही को डांस करते देख ग्रामीण, साथी सिपाही और उप निरीक्षक तक मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। शनिवार को सिपाही के डांस करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सिपाही का नाम राजेश बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला डांसर संग डांस करता सिपाही - फोटो : Amar Ujala
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि नौटंकी में महिला डांसर के साथ मक्खनपुर के सिपाही के नाचते हुए का वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी मक्खनपुर से रिपोर्ट मंगाकर एसएसपी को भेजी है। एसएसपी के निर्देश के अनुसार सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें