फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: यमुना एक्सप्रेसवे पर सेल्फी लेने और बेवजह घूमने वालों पर हो सकती है कार्रवाई

Thu, 29 Oct 2020 04:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन हो रहे हादसों और वारदात को रोकने के लिए मथुरा पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे पर खड़े होकर सेल्फी लेना, नाश्ता करना और बेवजह टहलना अब महंगा पड़ जाएगा। ऐसा करने वालों का पुलिस चालान काटेगी। इसके लिए मथुरा जनपद से जुड़े एक्सप्रेसवे पर विभिन्न स्थानों पर चेतावनी होर्डिंग लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हादसों में तीन लोगों की मौत हुई। बुधवार को भी तीन लोगों की जान चली गई। इसके अलावा लूटपाट की घटनाएं भी होती रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर खड़ी एंबुलेंस और पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एक्सप्रेसवे पर खड़ी अल्टो कार को पीछे से टियागो गाड़ी ने टक्कर मारी। पुलिस के अनुसार अल्टो सवार नाश्ता कर रहे थे, जबकि यह नियम विरुद्ध था। 

4 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर सेल्फी लेने वाले, खाना खाने वालों तथा बेवजह टहलने वालों को रोका जाएगा, जिससे हादसों और अपराधों पर रोक लगेगी। एक्सप्रेसवे पर बेवजह टहलने वाले पर भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर नियमों तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। जो नियम तोड़ेंगे, उनके पुलिस चालान काटेगी। इस संबंध में एसपी देहात श्रीश चंद्र से एक्सप्रेस-वे पर चेतावनी होर्डिंग लगवाने के लिए कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें