मैनपुरी जिले के पूती देवी हत्याकांड में आरोपी साइको किलर को जेल भेजने के बाद पुलिस सबूत तलाशने में जुटी है। बुधवार को पुलिस ने उस जगह खोदाई कराई, जहां शव के टुकड़े दफनाए गए थे। गांव बरूआ नद्दी में खोदाई के दौरान महिला के बाल, कपड़े और हड्डियां बरामद हुई हैं। पुलिस हड्डियों का डीएनए कराएगी। मृतका के देवर और बच्चों ने कपड़ों की शिनाख्त की है।
विज्ञापन
2 of 5
खोदाई के दौरान मौजूद रहे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एसपी अजय कुमार पांडेय फॉरेंसिक टीम और थाना पुलिस के साथ गांव बरुआ नद्दी पहुंचे। यहां हत्यारोपी सर्वेश यादव की निशानदेही पर उसकी झोंपड़ी के आसपास जेसीबी से खोदाई शुरू कराई गई। खोदाई के दौरान एक जगह से महिला के कपड़े और उसके बाल पुलिस ने बरामद किए। कुछ ही दूरी से हड्डियों के टुकड़े मिले। मौके पर मौजूद फॉरेसिंक टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन
3 of 5
महिला का फाइल फोटो और हत्यारोपी संतोष यादव और सर्वेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के कस्बा भरथना के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी पूती देवी की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने हत्यारोपी सर्वेश यादव और उसके मामा संतोष यादव निवासी नगला परसादी औरैया को जेल भेजा है। दोनों ने गला दबाकर महिला की हत्या की। इसके बाद हैवानियत की हद पार करते हुए शव के 14 टुकड़े कर दफना कर दिए।
4 of 5
खेत में पड़े महिला के बाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में आरोपी सर्वेश यादव ने कबूल किया कि उसने गांव के बाहर महिला की हत्या करके शव के 14 टुकड़े करके उन्हें दफना दिया। इससे पहले भी वह सात हत्याएं कर चुका है। इसी के चलते बुधवार को पुलिस ने महिला के शव के अवशेषों की बरामदगी के लिए खोदाई कराई। एसपी के अनुसार यह खोदाई अभी जारी रहेगी।
पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते एसपी मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार कुमार पांडेय ने कहा कि महिला के शव के अवशेषों की तलाश के लिए खोदाई कराई गई है। कपड़े, बाल और हड्डियों के टुकड़े बरामद हुए हैं। पुलिस डीएनए जांच कराएगी। जिससे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।