फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अपहरण के मुख्य आरोपी सहित दो को जेल भेजा, दिनदहाड़े घर में घुसकर किशोरी को किया था अगवा

Thu, 03 Nov 2022 12:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अपहरण के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के कौलक्खा में एक घर पर धावा बोलकर 17 साल की किशोरी को उठा ले जाने वाले मुख्य आरोपी सहित दो को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उधर, पीड़ित परिवार में दहशत है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

कौलक्खा गांव में 27 अक्तूबर को घटना हुई थी। किशोरी के घर पर गांव के ही दबंगों ने हमला बोला था। दुस्साहसिक तरीके से आरोपी दीवार पर चढ़कर घर में घुस थे और  किशोरी को उठाकर ले गए थे। गांव के लोग भी विरोध नहीं कर पाए थे। हालांकि कुछ देर बाद ही किशोरी मिल गई थी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देना पड़ा। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा लिखा गया लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। 

संबंधित खबर- अपहरण की लाइव तस्वीरें: आरोपी दीवार पर चढ़कर घर में घुसे, किशोरी को उठा ले गए, तमाशबीन बनी रही भीड़
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किशोरी को किया था अगवा - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें 12 से अधिक लोग किशोरी के घर में घुसते हुए नजर आ रहे थे। घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग भी खड़े थे। कोई उनका विरोध नहीं कर पा रहा था। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, इसके बाद पुलिस हरकत में आई। बुधवार को मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
घर में घुसकर किशोरी को खींच ले गए - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अरुण उर्फ लाला, महेश रंजीत, लवकुश, कृष्णा, रवि, धर्मेंद्र, विनय, रिंकू और सुदेश नामजद हैं। बुधवार को आरोपी अरुण और एसपी गौतम को गिरफ्तार किया गया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

4 of 5
तमाशबीन बनी रही थी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने कहा कि वीडियो को भी जांच के लिए रखा गया है। किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए थे। उसने आरोपियों के पक्ष में ही बयान दिया है। मगर, मामला नाबालिग के अपहरण का है, इसलिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीवार पर चढ़कर घर में घुसे थे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। उनका कहना है कि आरोपी परिवार दबंग है। जब वह घर पर धावा बोलकर बेटी को अगवा कर सकते हैं तो अब कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। गांव में भी दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें