फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः हत्या के बाद पत्नी को फोन किया था, उसे मार दिया, अब तेरी बारी है...

Mon, 17 Feb 2020 03:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पत्नी से संबंध के शक में पड़ोसी गांव के युवक ने की थी पवन की हत्या
विज्ञापन
1 of 5
किसान पवन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज के नगला देवरी में 13 फरवरी की रात को की गई किसान पवन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी गांव के अनिल को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने पत्नी से संबंध होने के शक में पवन की हत्या की। हत्या के बाद पवन के मोबाइल से पत्नी को फोन पर कहा था कि उसे मार दिया है, अब तेरी बारी है।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
पवन सिंह की हत्या सोते समय की गई थी। सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में अनिल ने बताया है कि उसने पवन की हत्या उसके सिर में पत्थर मारकर की थी। यह पत्थर पास ही पड़ा था। इसके बाद वह घर पर गया था। अगर पत्नी वहां से न भागती तो उसकी भी जान ले लेता।
 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
उसे शक था कि उसकी पत्नी चोरी-छिपे पवन से फोन पर बात करती है। पत्नी कुछ दिन के लिए लापता हो गई थी। उसे शक था कि वह पवन के साथ गई है। तभी से उसने ठान लिया था कि पवन और पत्नी की हत्या करेगा। पत्नी के वापस आने पर उससे पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। 14 की रात वह पवन की हत्या के लिए पहुंचा। उसने देखा कि पवन किसी से फोन पर बात कर रहा है। उसे लगा कि जरूर उसकी पत्नी से ही बात कर रहा होगा। वह दूर खड़ा रहा। पवन फोन रखकर जैसे ही सोया, पास से उठाकर उसके सिर में पत्थर मार दिया। ताजगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुछ सुराग मिले हैं, एक युवक से पूछताछ की गई है। सोमवार तक खुलासा किया जा सकता है।

4 of 5
एसएसपी भी मौके पर पहुंचे थे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पवन की कॉल डिटेल निकलवाई। वह हत्या से पहले मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। आरोपी अनिल को पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी से तो एक बार भी पवन की बात नहीं हुई। उसे वह मोबाइल नंबर भी बताया गया जिससे पवन ने बात की, यह उसकी पत्नी का नहीं था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस ने की थी जांच - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपी अनिल से पवन का मोबाइल फोन बरामद नहीं कर पाई है। उससे कई बार इस बारे में पूछा गया। उसने यही जवाब दिया कि मोबाइल कहीं फेंक दिया, अब याद नहीं आ रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनिल की पत्नी से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें