दिवाली की छुट्टियों में शनिवार को ताजमहल देखना पर्यटकों को भारी पड़ गया। शनिवार शाम को ताज के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर भीड़ बढ़ी तो हालात बेकाबू हो गए और प्रवेश के लिए मारामारी शुरू हो गई। एक ही गेट से निकास और प्रवेश की मारामारी के बीच सीआईएसएफ जवानों ने पर्यटकों की पिटाई कर दी। किसी का गला पकड़ा तो किसी पर थप्पड़ बरसा दिए।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
2 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट टिकट काउंटरों से 42,910 टिकट बेचे गए। इतने ही टिकट आन लाइन बिके। काउंटरों पर पूरे दिन भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा बेकाबू हालात पश्चिमी गेट काउंटर के रहे, जहां टिकट और प्रवेश की कतार एक साथ होने के कारण मारामारी ज्यादा रही।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
3 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
शाम को सूर्यास्त से पहले ताजमहल के गेट बंद होने पर पर्यटकों के बीच प्रवेश की हड़बड़ी रही। इसी बीच सीआईएसएफ जवान के साथ धक्कामुक्की हो गई। गेट पर तैनात जवान ने पर्यटकों को बाहर धकेला और इसी दौरान उन्हें थप्पड़ मार दिए। कई पर्यटकों का गला पकड़ कर उन्हें बाहर किया गया।
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
4 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
ताज में प्रवेश के लिए मारामारी इस कदर रही कि पूर्वी गेट की कतार दक्षिणी गेट के कुत्ता पार्क तक पहुंच गई। परेशान पर्यटक कई घंटे तक इन कतारों में लगे रहे तो कोई थककर वहीं बैठ गया तो कई वहां से टिकट के बाद भी ताज देखे बिना ही लौट आए।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
5 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बच्चों की संख्या ज्यादा थी, जिस वजह से हजारों बच्चे भूखे प्यासे कतार में ही लगे रहे। शाम को जब उन्हें प्रवेश मिला तो वह सेंट्रल टैंक से फिर कतार में लग गए। चमेली फर्श से लेकर मुख्य गुंबद तक डेढ़ किमी लंबी कतार ताज के अंदर ही थी। पश्चिमी गेट की ओर प्रवेश की कतार नीम तिराहा तक लगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
6 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
भारी भीड़ के कारण ताजमहल पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं। जो पर्यटक ताज के मुख्य मकबरे पर पहुंचे, उनमें से हजारों पर्यटक जूते पहनकर ही ऊपर चढ़ गए, वहीं हजारों पर्यटकों ने शू कवर मकबरे पर ही छोड़ दिए। यमुना किनारा की ओर हवा चलने पर यह शू कवर पूरे मकबरे पर उड़कर फैल गए, जिससे शनिवार शाम को पूरा मकबरा गंदा नजर आया।
विज्ञापन
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
7 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अधिकांश स्कूलों के बच्चे भी पहुंचे, लेकिन उन्हें शू कवर नहीं मिले। वह घंटों चमेली फर्श से कतार में लगकर जैसे तैसे मुख्य गुंबद तक पहुंचे तो हाथों में जूते लेकर चले। एएसआई और सीआईएसएफ की सभी व्यवस्थाएं यहां ध्वस्त हो गईं।
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
8 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में पूर्वी और पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए केवल दो कतारें हैं, जबकि निकास के लिए एक कतार है। दोपहर बाद भीड़ बढ़ने के कारण यहां ताज से बाहर निकलने वालों की संख्या भी ज्यादा रही, जबकि प्रवेश के लिए पर्यटकों में मारामारी थी।
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
9 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
ताज से निकलने वालों और अंदर आने वालों के एक साथ गेट पर जमा होने से गेट जाम हो गया, जिससे पर्यटकों के बीच आपस में ही मारपीट शुरू हो गई। इसके अलावा प्रशासन और दिल्ली के वीआईपी और सिफारिशी पर्यटकों को प्रवेश देने पर कतार में लगे अन्य पर्यटकों ने हंगामा काटा।
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
10 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में प्रवेश के लिए पूर्वी गेट है तो निकास के लिए लेबर गेट का प्रयोग किया जा सकता है। इससे पूर्वी गेट पर न तो भीड़ जमा होगी और न ही शाम को मारामारी मचेगी। गौशाला के आगे लेबर गेट से पर्यटकों का निकास आसानी से हो सकता है।
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
11 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
ताज देखने के बाद पर्यटक सेंट्रल टैंक से बाएं मुड़कर लेबर गेट से बाहर निकलेंगे, जो उद्यान शाखा कार्यालय में बने टिकट काउंटर के ठीक सामने बाहर आएंगे। एक ही गेट से प्रवेश और निकास पर पूर्व में भी कई सवाल खड़े हो चुके हैं।
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
12 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर एएसआई ने टर्न स्टाइल गेट और सुरक्षा जांच के लिए नया सिस्टम लगा दिया है, लेकिन यह शुरू नहीं हो रहा। 15 दिन पहले केंद्रीय संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने टर्न स्टाइल गेट 7 दिन में शुरू करने का आदेश दिया था।
तस्वीरें: मोहब्बत नगरी में ‘मेहमानों’ की पिटाई, सीआईएसएफ जवानों ने किया ऐसा सलूक
13 of 13
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
डीएम एनजी रविकुमार को पश्चिमी गेट सड़क का विवाद खत्म करने को कहा था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी टर्न स्टाइल गेट व्यवस्था शुरू नहीं की जा सकी। नई व्यवस्था शुरू हो जाने पर ताज पर प्रवेश की ऐसी मारामारी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। यहां प्रवेश के लिए 7 डीएफएमडी और टर्न स्टाइल गेट लगाए गए हैं, जबकि पूर्वी और पश्चिमी गेट की चौड़ाई कम होने के कारण यहां केवल दो कतारें ही लगती हैं।