आगरा के थाना कमला नगर के कावेरी कुंज में दंत चिकित्सक डॉक्टर निशा सिंघल की लूट के दौरान हत्या के मामले में मंगलवार को चार्जशीट (आरोपपत्र) लगा दी गई है। इसमें आरोपी शुभम पाठक है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। डॉ. निशा के दोनों बच्चों की गवाही अहम साबित होगी। पुलिस का कहना है कि गवाहों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बनाए गए हैं। अगली स्लाइड्स में जानें कब हुआ यह सनसनीखेज हत्याकांड...