फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: 'लपका' और हॉकरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बनाया सख्त प्लान

Sat, 08 Feb 2020 12:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के आसपास लपकों और हॉकरों की धरपकड़ के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। जैसे ही कोई लपका ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के पास आएगा, क्यूआरटी उसे पकड़कर ताजगंज थाना पुलिस को सौंप देगी। लपकों के खिलाफ अब चौथ वसूली के केस दर्ज किए जा रहे हैं। अतिक्रमण और अवैध पार्किंग रोकने की जिम्मेदारी भी क्यूआरटी को दी गई है।
विज्ञापन

2 of 6
पर्यटकों को परेशान करते लपके - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के आसपास लपके और हॉकर पर्यटकों से ठगी करते हैं। पर्यटक कई बार शिकायत कर चुके हैं। पुलिस भी अभियान चलाकर लपकों को पकड़ चुकी है, मगर लपकागीरी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई। लपकाशीट भी बनाई गई थीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी को देखते हुए अब क्यूआरटी बनाई गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि क्यूआरटी को तीन जिम्मेदारी दी गई हैं। इसमें एक एसआई, चार पुरुष सिपाही और एक महिला सिपाही तैनात की गई है। पुलिसकर्मी लपकों और हॉकरों की धरपकड़ कराएंगे। उनके नाम रजिस्टर में दर्ज करेंगे। इसके अलावा अतिक्रमण रोकेंगे।

4 of 6
पार्किंग में पर्यटक को सामान बेचने की कोशिश करते हॉकर - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी का कहना है कि ताज के पास 500 मीटर के दायरे में दुकानों के बाहर बोर्ड नहीं लगाने दिए जाएंगे। इन पर क्यूआरटी काम करेगी। दुकानों के बाहर होने वाली अवैध पार्किंग पर भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटको को जबरदस्ती सामान बेचने वालों को भगाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के तीनों गेटों पर नए स्थान पर आठ मोर्चे लगाने का प्लान बनाया गया है। तीन-तीन मोर्चे पश्चिमी और पूर्वी गेट पर लगेंगे, जबकि दो मोर्चे दक्षिणी गेट पर लगेंगे। हालांकि पहले से भी मोर्चे लगे हुए हैं, जोकि अभी सही स्थान पर नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की सुरक्षा दो जोन में बांटकर की जाती है। इनमें ताज के अंदर रेड जोन में सीआईएसएफ रहती है, जबकि यलो जोन में पुलिस और पीएसी सुरक्षा व्यवस्था संभालती है। यलो जोन में आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए बैरियर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें