फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापारः हिंदी सीख रही थीं विदेशी युवतियां, पुलिस पूछताछ में मिले 'दलालों' के नंबर

Sat, 08 Feb 2020 12:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार के मामले में पकड़ी गईं उज्बेकिस्तान की युवतियां हिंदी बोलना सीख रहीं थीं। इनमें से एक पूरी तरह से हिंदी बोलना सीख भी गई थी। पुलिस की पूछताछ में यह पता चला। उधर, युवतियां दिल्ली के साथ ही मुंबई के दलालों के भी संपर्क में थीं। पुलिस अब इसकी पड़ताल कर रही है। उनके मोबाइल से सौ से ज्यादा लोगों के नंबर मिले हैं।
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
होटल में चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज हैवन में सोमवार को छापा मारकर पुलिस ने देह व्यापार पकड़ा था। उज्बेकिस्तान की तीन, नेपाल की एक और दिल्ली की एक युवती पकड़ी की गई थी। दो दलाल बाग मुजफ्फर खां निवासी राहुल कुशवाहा और ताजगंज में किराए पर रहने वाला अमित थे। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

3 of 5
होटल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ की। उज्बेकिस्तान की एक युवती हिंदी ठीक से बोल रही थी। वही अपने साथ आईं दो अन्य युवतियों के नाम भी बता रही थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उससे पता चला कि वह कई बार भारत आ चुकी हैं। यहां आने के बाद सबसे पहले हिंदी सीखी। उसके साथ ही अन्य युवतियां अंग्रेजी में बात करती हैं। मगर, वह भी आम लोगों से बात करने के लिए हिंदी सीख रही थीं। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि एक युवती हिंदी जानती थी। युवतियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उनके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं? इसका पता किया जा रहा है।

4 of 5
होटल के कमरे में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवतियों के संपर्क में कई दलाल थे। इनमें दिल्ली और मुंबई के भी दलाल हैं। अब युवतियों के मोबाइल में मिले नंबरों की जांच की जा रही है। स्थानीय स्तर पर युवतियों को और कौन बुलाता था? इसका पता किया जा रहा है। दलालों के मोबाइल में कई युवतियों के फोटो भी मिले हैं। इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी होटल में पकड़ा गया देहव्यापार - फोटो : अमर उजाला
युवतियों के पास विदेशी करेंसी भी मिली थी। इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। यह करेंसी कहां से आई? यह पता किया जा रहा है। युवतियां अपने साथ लाईं थीं या उन्हें यहां उपलब्ध कराई गई।
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें