क्रिकेट सट्टे में अपना बड़ा नाम खड़ा करने वाला बुकी अंकुश मंगल की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। अंकुश मंगल दसवीं फेल है। उसने 15 वर्षों में सट्टे की कमाई से सौ करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ जमा थी। ढोल की आवाज के साथ लोगों को सूचित किया जा रहा था। सुनो, सुनो, सुनो...। आपको सूचित किया जाता है। क्रिकेट सट्टे के बुकी अंकुश अग्रवाल उर्फ अंकुश मंगल के मकान कुर्क किए जा रहे हैं। यह शातिर अपराधी है। कई वर्ष से अपराध कर रहा। मुख्य रूप से सट्टा कराता है। 10 मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसी के तहत उप धारा 14 (1) के अंतर्गत संपत्ति को कुर्क किया गया है। मकान पर लगे ताले कोई नहीं खोलेगा। जो भी व्यक्ति अपराध से अपनी संपत्ति अर्जित करेगा, उसके खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई होगी। अंकुश के चार मकान और चार खाते कुर्क किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कार्रवाई के दौरान मौजूद एसपी सिटी व पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार ने ढोल की आवाज के साथ कुछ यही कहते हुए शहर के क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी ब्रजधाम कॉलोनी फेज एक, कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी अंकुश मंगल की संपत्ति कुर्क की। जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई को किया गया। उसकी तीन कोठियां, एक प्लॉट और चार बैंक खातों को सीज किया गया। कुर्क करने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। पुलिस के साथ पीएसी भी रही। इस दौरान कार्रवाई को देखने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
3 of 5
बुकी अंकुश मंगल
- फोटो : अमर उजाला
संपत्ति की बाजार कीमत पांच करोड़ से अधिक
- बृजधाम कॉलोनी फेज एक में आवासीय दो मंजिला मकान संख्या 26, एक कमरे को छोड़कर, अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये।
- आवासीय मकान संख्या 10, जानकीपुरम फेज दो, मनोहरपुर, 120 वर्ग मीटर, 80 लाख रुपये।
- प्लॉट संख्या 36/2 यमुनोत्री कॉलोनी, कमला नगर। एक मंजिला बिल्डिंग बनी है। क्षेत्रफल 76.56 वर्गमीटर और अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये।
- प्लॉट अभयपुरा, सदर में क्षेत्रफल 338.75 वर्ग मीटर, अनुमानित कीमत तकरीबन 60 लाख रुपये।
- अंकुश मंगल का एसबीआई खाता (1523 रुपये), पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा 307977.9 रुपये, पत्नी आरती मंगल के पीएनबी खाता में जमा 55198.77 रुपये और एफडी खाते में जमा 30 हजार रुपये।
(पुलिस के मुताबिक, सर्किल रेट के हिसाब से मकान और प्लॉट की कीमत कार्रवाई में लगाई गई है, जबकि संपत्ति की कुल कीमत पांच करोड़ से अधिक है)
4 of 5
एसपी सिटी विकास कुमार
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी पर दर्ज हैं 10 मुकदमे
पुलिस ने बताया कि सटोरिये अंकुश के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के थाना न्यू आगरा में तीन, कमला नगर में एक, ताजगंज और हरीपर्वत में एक-एक मुकदमा दर्ज है। मारपीट-दहेज उत्पीड़न, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का महिला थाना में एक, जबकि एक अन्य मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा थाना न्यू आगरा और ताजगंज में गैंगस्टर अधिनियम के मुकदमे हैं।
बता दें पुलिस से बचने के लिए मां, पत्नी, भाई और दोस्तों के नाम पर मकान-दुकान, वाहन खरीद रखे हैं। इसके अलावा काली कमाई को सफेद करने के लिए व्यापार में साझीदार बनकर पैसा लगा रहा था। लोगों को ब्याज पर रुपया भी देता था।