फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे में बदल गई प्रीति की जिंदगी, पीएम से कहा था घर जर्जर है, डीएम ने दिया दो लाख का चेक

Wed, 28 Oct 2020 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद में आगरा की प्रीति ने घर जर्जर होने की समस्या बताई तो डीएम प्रभु एन सिंह ने तीन घंटे बाद ही उसके घर जाकर मरम्मत के लिए दो लाख रुपये का चेक दे दिया। प्रीति ने कहा कि यकीन ही नहीं हो रहा कि सरकार में सुनवाई इतनी जल्दी भी होती है। इससे पहले उन्होंने पीएम से कहा कि स्वनिधि योजना के माध्यम से आपने डूबतों को तिनके का सहारा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
फलों की ठेल लगाने वाली प्रीति पति के साथ - फोटो : अमर उजाला
रेहड़ी पटरी के दुकानदारों की मदद के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद किया। सबसे पहले शिल्पग्राम में फलों का ठेल लगाने वाली ताजगंज निवासी प्रीति से बात की। सात मिनट की इस बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रीति से स्वनिधि योजना के फायदे, लॉकडाउन में झेली मुश्किलें, सरकारी योजना का लाभ मिलने के बारे में पूछा और स्वनिधि योजना के फायदे बताए।

संबंधित खबर- आगरा की फल विक्रेता प्रीति के आत्मविश्वास से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री, वर्चुअल संवाद में की तारीफ
 
विज्ञापन

3 of 5
घर पहुंचे जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने पूछा, आपको कोई दिक्कत तो नहीं है..
आखिर में प्रीति से पूछा कि आपको कोई परेशानी तो नहीं है। प्रीति ने कहा कि घर जर्जर है और पति राधेश्याम के पैर में दिक्कत है। पीएम ने कहा कि वह अफसरों को निर्देशित करेंगे, आपकी मदद की जाएगी। इसके तीन घंटे बाद ही डीएम प्रीति के घर पहुंच गए और घर की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये का चेक दिया।

4 of 5
प्रधानमंत्री मोदी ने किया प्रीति से संवाद - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने पूछा- लॉकडाउन में आपने घर को कैसे संभाला ?
प्रधानमंत्री :  लॉकडाउन में घर को आपने कैसे संभाला ?
प्रीति :  लॉकडाउन में कुछ दिक्कतें आईं थीं मेरे पर क्या पूरे भारत पर आईं थीं, पर कुछ दिक्कतें आपने दूर कर दीं। आपने जनधन योजना में पैसे डाले। खाने के पैकेट नगर निगम से मिल गए, पूरी सहायता मिली। हम फोन करते थे तो हमें खाना मिल जाता था।

प्रधानमंत्री : आपको राशन समय पर मिला।
प्रीति : जी, हमारे पास राशन कार्ड है।

प्रधानमंत्री - आपने अपने पैरों पर खड़ा होना तय किया, अच्छा है।
प्रीति : जब तक आप हमारी अंगुली पकड़े रहेंगे, तब तक कुछ नहीं होगा हमें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति के घर चेक देने पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री : आप डिजिटल पेमेंट करोगी तो कैशबैक मिलेगा यह जानकारी है ना।
प्रीति : जी, पता है। 1200 रुपये साल में मिलेंगे, इसका फायदा मिलेगा।
प्रधानमंत्री : आप ब्याज में फायदा ले सकती हैं। एक तरह से बिना ब्याज के पैसे मिल जाएंगे। आपके फल खाकर लोगों की सेहत सुधरती है। डिजिटल पेमेंट से कोरोना से सावधान कर रही हैं। मेरी शुभकामनाएं है कि आपका व्यापार बढ़े और बच्चों की शिक्षा अच्छी हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें