फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल टूरिज्म के लिए वोकल हो देश, पर्यटन उद्योग के विकास को पीएम मोदी ने दिया नारा

Tue, 08 Dec 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटन उद्योग के विकास के लिए भी लोकल से वोकल का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि अब लोकल टूरिज्म के लिए देश को वोकल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन में विकास की अपार संभावनाएं हैं। ताजमहल सहित सभी पर्यटन स्थलों के आसपास सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। ई-वीजा के नियमों को सरल किया गया है। ई-वीजा पाने वाले देशों की संख्या भी बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का ऑनलाइन शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में लगभग सवा दो सौ किमी मेट्रो लाइन नेटवर्क चालू था। बाद के छह सालों में साढ़े चार सौ किमी लाइन बन चुकी है। लगभग एक हजार किमी लाइन पर काम चल रहा है। देश के 27 शहरों में मेट्रो का काम पूरा हो चुका है या अलग-अलग चरणों में है। यूपी की ही बात करें तो आगरा मेट्रो सुविधा से जुड़ने वाला 7वां शहर है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि स्वदेश दर्शन और प्रसाद जैसी योजनाओं के माध्यम से भी पर्यटकों को आकर्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिले, इसके लिए भी काम किया जा रहा है। धरोहरों के आस पास सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पर्यटन उद्योग के क्षेत्र में टैक्स को भी कम किया गया है। उन्होंने ताजनगरी में किए जा रहे विकास कार्यों पर भी रोशनी डाली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कमांड कंट्रोल सिस्टम की तारीफ की।

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे सरकार के प्रयासों से टूरिस्ट कंपटीटिवनेस इंडेक्स में देश 34वें स्थान पर आ गया है। 2013 में भारत 65वीं रैंक पर था। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ है। उम्मीद है कि पर्यटन क्षेत्र की रौनक भी जल्द लौट आएगी। कोरोना के समय में सरकार ने मूलभूत ढांचा विकसित करने पर फोकस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो की आधारशिला रखने के बाद कहा कि यह आगरा के लिए सौभाग्यशाली दिन है। शहर को अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त मेट्रो परियोजना मिलने जा रही है, निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने इसका श्रेय पीएम मोदी को देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास के कारण ही इतने कम समय में विकास की परियोजनाओं में प्रगति संभव हो सकी है। प्रदेश और देश में निवेश का माहौल बन रहा है। इसलिए इंवेस्ट इंडिया को अवार्ड मिला है। इसके लिए भी पीएम बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें