कान्हा और बाबा विश्वनाथ की नगरी का ये कनेक्शन बेहद दिलचस्प है। वाराणसी में पीएम मोदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिस जिलाधिकारी के समक्ष वे हाथ जोड़कर खड़े हैं वे मथुरा निवासी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
वाराणसी डीएम
- फोटो : अमर उजाला
ये भी एक अजीब संयोग था। बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस व्यक्ति के समक्ष हाथ जोड़कर खड़े थे वह ब्रज का लाल था। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व मथुरा निवासी सुरेंद्र सिंह पर है। उन्होंने शुक्रवार को पीएम का नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
3 of 5
वाराणसी में नामांकन देते पीएम
- फोटो : ani
वाराणसी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी ने वाराणसी से दूसरी बार नामांकन पत्र दाखिल किया है।
4 of 5
पीएम और डीएम
- फोटो : ani
जब प्रधानमंत्री नामांकन कक्ष में पहुंचे तो यहां मथुरा के गांव कासिमपुर (बलदेव) निवासी आईएएस सुरेंद्र सिंह अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठे हुए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से पहले हाथ जोड़कर नमस्कार किया फिर अपना नामांकन पत्र उन्हें सौंपा।