फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बताई आंखों देखी तो सुनकर रह गए सभी दंग बोलीं- बचने को बहुत छटपटाई थी गर्भवती

Fri, 26 Apr 2019 05:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मृत दुर्गेश फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिस समय जेठानी शालिनी देवरानी दुर्गेश पर चाकू से वार कर रही थी, उस समय बगल के घर में उनकी तयेरी सास मनोरमा मौजूद थीं। कमरे से चीख सुनकर सबसे पहले वही पहुंची। मनोरमा ने पुलिस को बताया कि दुर्गेश के कमरे का गेट अंदर से बंद था। गेट के बगल में खिड़की से देखा तो पलंग पर देवरानी पड़ी थी।
विज्ञापन

2 of 5
पति के साथ मृतक दुर्गेश - फोटो : अमर उजाला
दुर्गेश के ऊपर जेठानी बैठी थी। वह उस पर चाकू से वार कर रही थी। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। उन्होंने शालिनी को रोका। वह नहीं मानी। इस पर उससे कहा कि मैं हाथ जोड़ती हूं, पांव पड़ती हूं। दुर्गेश को छोड़ दे। मगर, वह नहीं मानी। एक के बाद एक कई वार कर दिए। जान बचाने के लिए दुर्गेश छटपटा रही थी। इससे उसके हाथों की चूड़ियां भी टूट गईं। मगर, शालिनी नहीं हटी। इतने में पड़ोस के आनंद और राजीव आए। उन्होंने घर में रखा भारी लकड़ी का डंडा दरवाजे में मारा। यह देखकर शालिनी दुपट्टे से फांसी लगाने लगी। मगर, तब तक दरवाजा टूट चुका था। लोगों के आने पर खुद को चाकू मार लिया। दुर्गेश खून से लथपथ थी।
विज्ञापन

3 of 5
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी शालिनी के पति निशांत ने बताया कि 12 मार्च को उनके ताऊ लाल सिंह के बेटे विक्की की शादी हुई थी। इस शादी में शालिनी और दुर्गेश गईं थी। तब किसी तरह का झगड़ा नहीं था। शादी के बाद शालिनी परेशान रहने लगी थी। वह कहती थी कि शादी में उसे कुछ लोग घूरकर देख रहे थे। जब निशांत ने उन लोगों के नाम पूछे तो उसने किसी का नाम नहीं बताया। कहा कि वह क्यों देख रहे थे, यह नहीं पता। इसके बाद से तनाव में रहने लगी। 

 

4 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
होली से कुछ दिन पहले उसे मनोरोग विशेषज्ञ के पास ले जा रहे थे। मगर, वह घर से निकल गई। बाद में थाना न्यू आगरा पुलिस को मिली। उसे किसी तरह घर लाए। इसके बाद मायके गई। आठ दिन बाद घर आई। मगर, ऐसा कुछ भी नहीं नजर आया। देवरानी से कोई झगड़ा भी नहीं था। वह पति से कहती थी कि तुमने बेइज्जति करा दी। गुरुवार को सुबह दस बजे अपने जीजा और बहन से भी मौसी के घर में दो दिन बाद होने वाले कार्यक्रम में चलने के बारे में पूछा था। आधा घंटे बाद घटना को अंजाम दे दिया। अस्पताल में घायल हालत में पति से एक ही बात कह रही थी कि अब मैं नहीं जी पाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुर्गेश की मौत से बेहाल पति प्रशांत - फोटो : अमर उजाला
पत्नी दुर्गेश की मौत से पति प्रशांत हाल बेहाल हो गया। वह रोये जा रहा था। उसका कहना था कि भाभी तुमने ऐसा क्यों कर दिया। अगर, कोई बात थी तो मुझे बताती। मुझे चाकू मार लेती। उधर, परिवार में कोहराम मच गया। प्रशांत ने बताया कि पत्नी के दो साल पहले गर्भपात हो गया था। अक्तूबर 2018 में बच्चा हुआ। मगर, उसकी भी तीन दिन बाद मौत हो गई थी। अब दुर्गेश सात महीने की गर्भवती थी। इसकी तैयारी में लगे थे। बुधवार को ही वह चिकित्सक को दिखाकर आया था। अल्ट्रासाउंड करवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें