फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना के गहरे पानी में फंस गईं छह किशोरियां, तड़पती रहीं...जिस तरह गई जान, कांप जाएगा कलेजा

Wed, 04 Jun 2025 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Six Girls Drown In Yamuna: यमुना में मौत के गड्ढों ने तीन सगी बहनों सहित छह किशोरियों की जान ले ली। ये वो गड्ढें हैं, जो खनन के दौरान हुए। ये गड्ढे पहले भी कई की जान ले चुके हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
Six girls died in agra - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Agra Yamuna River Accident News: आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव नगला नाथू में यमुना में डूबकर तीन सगी बहनों सहित छह किशोरियों की मौत हो गई। तीन सगी बहनें अपनी हमउम्र मौसी, मौसेरी बहन और चचेरे भाई-बहनों के साथ नहाने गई थीं। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ये किशोरियां यमुना में मौत के गड्ढों में फंस गई, जिसकी वजह से जान चली गई। 

शहर से लेकर देहात तक यमुना में खनन की वजह से बने गड्ढे लोगों की जान ले रहे हैं। इसके बावजूद अफसर खानापूर्ति ही कर रहे हैं। यमुना के घाटों से लेकर आबादी के बीच से जाने वाले यमुना के किनारों पर जानकारी वाले बोर्ड नहीं लगाए जा रहे हैं। लोगों के नहाने वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग तक नहीं की जाती है।

ये भी पढ़ें -  UP: यमुना में डूबकर छह किशोरियों की गई जान...वकील बनना चाहती थी शिवानी, सोनम पुलिस अफसर; ऐसे खींच ले गई मौत

 
विज्ञापन

2 of 5
Six girls died in agra - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे हुआ हादसा 
नगला नाथू निवासी सुरेशचंद्र की तीन बेटियां मुस्कान (18), दिव्या (15), संध्या उर्फ कंचन (12), चचेरे बहन नैना (14) पुत्री दिनेश और चचेरे भाई दीपेश (14) पुत्र राजकपूर गांव के पास ही यमुना में नहाने गई थीं। नगला रामबल, जलेसर रोड के अशोक कुमार की बेटी शिवानी (17), टेढ़ी बगिया के अशोक की बेटी सोनम (12) भी अपने मौसा सुरेशचंद्र के घर आई हुई थीं। ये छह किशोरियां यमुना के मौत के गड्ढे में फंस गईं और जान चली गई। छह किशोरियों की मौत से गांव में हाहाकार मच गया। 

ये भी पढ़ें -  UP: बेरोजागरी और प्यार...प्रेमी की हुई ऐसी हालत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, दर्द सुन रो पड़ेंगे आप


 
विज्ञापन

3 of 5
Six girls died in agra - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां होतीं हैं सबसे अधिक डूबने की घटनाएं 
सिकंदरा में कैलाश घाट, रुनकता में शनिदेव मंदिर घाट, ककरैठा और बाईंपुर में लोग नहाने के लिए जाते हैं। इनके अलावा ट्रांस यमुना के शोभा नगर, एत्माद्दाैला के नगला बिहारी, प्रकाश नगर, रामबाग पार्क, स्ट्रैची ब्रिज, चीनी का रोजा, 11 सीढ़ी और खंदाैली क्षेत्र के पोइया घाट, बल्केश्वर, यमुना किनारा आदि पर अक्सर लोग जाते हैं। इनमें से सिकंदरा, ट्रांस यमुना और एत्माद्दाैला क्षेत्र में डूबने की घटनाएं सबसे अधिक सामने आती हैं।

ये भी पढ़ें -  Double Murder in Agra: पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर पति फरार, ऐसे सामने आई हत्याकांड की खबर

 

4 of 5
Six girls died in agra - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन स्थानों पर गहरी है यमुना
इन स्थानों पर यमुना अधिक गहरी है। सिकंदरा के नगला नाथु में हादसे के बाद लोगों ने आरोप लगाया कि यमुना खनन की वजह से कई जगह पर गड्ढे हैं। इसमें नहाने जाने वाले लोगों को अंदाजा नहीं रहता है। जिससे हादसे हो जाते हैं। अधिकारी भी विशेष आयोजनों पर ही घाटों पर रस्सी और बल्ली लगाकर सुरक्षा के इंतजाम करते हैं। गांवों के बीच से निकलने वाली यमुना की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

ये भी पढ़ें -  UP: यमुना में डूबकर छह किशोरियों की गई जान...माैत से पहले बनाई रील, लाशों को देख फट पड़ा कलेजा; नहीं रुके आंसू


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Six girls died in agra - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस आयुक्त ने दिए ये  निर्देश 
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं। गंगा दशहरा पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह अपने बच्चों को बिना सुरक्षा इंतजाम यमुना में नहाने के लिए नहीं भेजें। अगर, तैरना नहीं आता है तो नदी में नहीं जाएं। कई बार लोगों को गहराई का अंदाजा नहीं होता है। इससे हादसे हो जाते हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें