आगरा जिले के कस्बा पिनाहट के मोहल्ला मार में व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की हत्या के मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने रात में पहले दो बार घर की रेकी की। तीसरी बार आए तो 28 मिनट में वारदात करके चले गए। एक बदमाश अपने सिर पर बैग रखकर ले जाता नजर आया, जिसमें डकैती का माल था। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है।
व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा देवी गुप्ता की हत्या शनिवार रात को घर में कर दी गई थी। रविवार सुबह पड़ोसियों ने दरवाजे खुले देखे थे। तब घटना का पता चला था। बेटे मुकेश ने हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें 30 लाख रुपये का सामान लूटना दर्शाया था।
विज्ञापन
2 of 6
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
एक फुटेज में नजर आया कि शनिवार रात को चार बदमाश रात 8:45 बजे आते हैं। यह व्यापारी के घर के तीन चक्कर लगाते हैं। इसके बाद चले जाते हैं। उस समय बारिश भी हो रही थी। रात 12:39 बजे फिर आते हैं। तब भी चार बदमाश थे। रेकी करते हैं। दोनों बार चेहरे खुले हुए थे। आखिरी बार 2:29 बजे पांच बदमाश आते हैं। इस बार चेहरे ढके हुए थे। व्यापारी के घर की ओर चले जाते हैं। 2:57 बजे वापस निकलकर जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सिर पर बैग रखकर जाता बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
एक बदमाश के सिर पर बैग रखा हुआ था। बैग लेकर पांच बदमाश 200 मीटर दूर नया राजाखेड़ा रोड की तरफ जाते हैं। इसके बाद एक और बदमाश बाइक पर आता है। वह बैग लेकर चला जाता है। बाकी बदमाश पैदल चले जाते हैं। यह फुटेज मृतक व्यापारी के घर से 200 मीटर की दूर स्थित दो घरों के बाहर लगे कैमरों में आ गए हैं।
4 of 6
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस फुटेज की मदद से ही बदमाशों की तलाश में लगी है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में स्थानीय बदमाश भी शामिल हो सकता है। क्योंकि व्यापारी घर में पत्नी के साथ रहते हैं, यह सिर्फ किसी स्थानीय को ही पता हो सकता है। बदमाशों ने पहले रेकी भी की। वह पैदल ही आए थे। उनके वाहर मोहल्ले से दूर भी खड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Agra Double Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तकरीबन दस संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। उनसे पुलिस की एक टीम पूछताछ में लगी है। उधर, फुटेज में बदमाशों की संख्या पांच नजर आ रही है। एक बाइक पर और आता है। वह बैग लेकर चला जाता है। इस पर पुलिस लूट की धारा को डकैती की धारा में तरमीम कर देगी।
विधायक पक्षालिका सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को विधायक पक्षालिका सिंह व्यापारी के घर पहुंचीं। पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान व्यापारी अनिल गुप्ता, निखिल गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि ने कस्बे के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। बताया कि दो वर्ष पूर्व कपड़ा व्यापारी की पत्नी की हत्या और लूट के समय नगर पंचायत ने मुख्य चौराहों पर कैमरा लगवाने के लिए कहा था, लेकिन अब तक कैमरे नहीं लगे। विधायक ने जल्द कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया।