गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला में आस्था का समंदर उमड़ रहा है। इसमें न कोई बड़ा है न कोई छोटा है। सभी श्रद्धालु एक समान नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के बढ़ते कदमों को न तो गर्मी रोक पा रही है और न ही रात्रि में बढ़ती उमस का कोई प्रभाव है। जैसे-जैसे मेला आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब मुड़िया पूर्णिमा मेला उफान पर है। यहां का नजारा किसी कुंभ से कम नहीं है।