सिकंदरा स्मारक में गोल्डन पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा और एत्माद्दौला दोनों ही स्मारकों में सीलन और नमी के कारण कुछ जगह पेंटिंग नष्ट होने के कगार पर हैं। ऐसे में एएसआई रसायन शाखा ने गोल्डन पेंटिंग सहेजने की कवायद शुरू कर दी है। इन पेंटिंग्स का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है, जिसे पुराने रिकार्ड से मिलान कराया जाएगा।