फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया पूर्णिमा मेला में उमड़ा आस्था का समंदर, गर्मी भी नहीं रोक पा रही भक्तों के कदम

Sun, 14 Jul 2019 12:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 6
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला में आस्था का समंदर उमड़ रहा है। इसमें न कोई बड़ा है न कोई छोटा है। सभी श्रद्धालु एक समान नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के बढ़ते कदमों को न तो गर्मी रोक पा रही है और न ही रात्रि में बढ़ती उमस का कोई प्रभाव है। जैसे-जैसे मेला आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब मुड़िया पूर्णिमा मेला उफान पर है। यहां का नजारा किसी कुंभ से कम नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 6
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेला के दूसरे दिन ही शनिवार शाम को आस्था का समंदर हिलोरे मारने लगा। गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी चहुंओर गूंज रही है। मेला क्षेत्र अब 21 किलोमीटर से बढ़कर करीब 50 किलोमीटर का हो गया है। परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से लेकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन फुल भीड़ के साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप और तपन भरी गर्मी, चलने में सक्षम न होने के बाद भी आस्था और विश्वास का अनूठा उदाहरण मुड़िया पूर्णिमा मेला में 73 वर्षीय पुष्पारानी को देखने से मिला। उन्होंने बताया कि जितने उनको कष्ट ठाकुर जी की सेवा करने में मिलेंगे उतना ही आनंद आएगा। वे गुरुग्राम से आई हैं और लगातार 43 साल से गिरिराज जी से रिश्ता जुड़ा हुआ है। वो पूरे परिवार के साथ मुड़िया मेला आई हैं। 

4 of 6
मानसी गंगा में स्नान करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
लोग मानसी गंगा पर फव्वारों के बीच स्नान कर रहे हैं और गिरिराज धरण की भूमि पर दंडवत कर अपने को धन्य कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने दंडवती परिक्रमा पर रोक लगाने के आदेश दिए हुए हैं। इसके बाद भी कुछ लोग दंडवती परिक्रमा कर रहे हैं। वहीं प्रशासन का मानना है कि रविवार से मेले में भीड़ बढ़ने के साथ ही दंडवती परिक्रमा अपने आप रुक जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
दंडवती परिक्रमा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। आला अफसर खुद व्यव्यस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं शनिवार तक मेला में सामान स्टैंड पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं दिखे। परिक्रमा में श्रद्धालु भीड़ के दबाव में अपना सामान साथ नहीं ले जा सकते हैं। सामान स्टैंड निजी लोगों ने ही बनाए हैं। सामान स्टैंड पर जूता-चप्पल से लेकर बंद बैग में श्रद्धालु अपना सामान रखकर चले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दानघाटी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की संख्या के बढ़ते ही रोडवेज ने अपनी बसों की संख्या में इजाफा किया है, हालांकि रोडवेज बसों के संचालन में खामियां नजर आ रही हैं। प्रशासन की ठीक व्यवस्था न होने से निजी वाहन पार्किंग स्थलों पर नियत ढंग से खड़ी नहीं हो पा रही हैं। परिक्रमा मार्ग पर वाहन रोकने के लिए एनजीटी के 26 बैरियरों सहित 92 बैरियर लगाये गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें