आगरा: धूलियागंज में सड़क किनारे लगा कचरे का ढेर
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी की जयंती पर बीते दो वर्षों में सफाई अभियान चला, लेकिन इस बार न स्वच्छता अभियान शुरू हुआ और न ही डस्टबिनों को हटाया गया। शहर की सड़कों पर बीचोबीच बने डलाबघर भी एक साल में नहीं हटाए जा सके, जिसे नगर आयुक्त ने हटाने के लिए कहा था। तोता का ताल में मंदिर के ठीक पीछे, सुभाष नगर में देवी मंदिर के सामने, बल्केश्वर महादेव मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर, बेलनगंज पथवारी मंदिर के पास से लेकर शहर में स्कूलों के पास सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी है। नौनिहालों के स्कूलों के पास कचरे के ढेर उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा है। वहीं मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं को नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ रहा है।