फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: 9 डिग्री पर भी नहीं डिगा जोश, हर हाल में करने पहुंचे मतदान

Mon, 27 Nov 2017 10:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
दूसरे चरण का मतदान - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस चरण में आगरा मंडल के मथुरा और मैनपुरी जिले में वोट डाले जा रहे हैं। सर्दी में मतदाताओं का हौसला कम नहीं हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दूसरे चरण का मतदान - फोटो : amar ujala
मथुरा में 15 निकायों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें एक नगर निगम और एक नगर पालिका व 13 नगर पंचायत शामिल हैं। यूपी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों वाला ये जिला चुनाव के लिहाज से काफी संवेदनशील भी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दूसरे चरण का मतदान - फोटो : amar ujala
वहीं समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में भाजपा की परीक्षा है। पूरे प्रदेश में 325 विधानसभा सीटें जीतने वाली मैनपुरी जिले में केवल एक ही सीट जीत सकी थी। ऐसे में यहां निकाय चुनाव में दोनों ही पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

4 of 6
दूसरे चरण का मतदान - फोटो : amar ujala
इधर 9 डिग्री तापमान पर भी मतदाताओं ने वोटिंग के लिए पूरा जोश दिखा। सुबह करीब 7:30 बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लाइन लग गईं।
विज्ञापन

5 of 6
दूसरे चरण का मतदान - फोटो : amar ujala
मथुरा में 90 की उम्र पार कर चुके मतदाता भी सुबह ही मतदान को पहुंच गए। जो चलने में असमर्थ रहे वे अपने पुत्रों के साथ मतदान करने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूसरे चरण का मतदान - फोटो : amar ujala
वहीं मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे लगाए हैं। अति संवेदनशील केंद्रों पर सीआरपीएफ तैनात की गई है। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण ही चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें