फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 साल के जगन सिंह और 90 साल की नत्थू देवी ने डाला वोट, तस्वीरों में देखें मतदान का उत्साह

Thu, 23 Nov 2017 08:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
मतदान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनावी शोर थमने के बाद अब मतदाताओं की बारी है। आगरा सहित प्रदेश के 24 जिलों में आज मतदाता अपने शहर की सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
मतदान - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में मतदान को लेकर एक बार फिर मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है। तापमान कम होने के बाद भी सुबह से ही वोटिंग के लिए लोगों का जोश कम नहीं है। अपने जरूरी काम छोड़कर भी लोग मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के लवकुश नगर निवासी विकास यादव की आज ही बरात जानी है। ऐसे में बरात के जाने से पहले वह अपना वोट डालने आए। विकास ने कहा कि मतदान हर नागरिक का फर्ज है। ऐसे में पहले देश के नागरिक होने का फर्ज निभाएंगे फिर शादी करेंगे।

4 of 8
मतदान - फोटो : अमर उजाला
वहीं वोट डालने में उम्र भी बाधा नहीं बन सकी। सुबह-सुबह सर्दी के मौसम में ही आगरा के ककरैठा निवासी 100 साल के जगन सिंह भी वोट डालने पहुंचे। चलने फिरने में असमर्थ जगन सिंह को उनके पुत्र-पौत्र चारपाई पर लेकर आए और उन्होंने मतदान किया। 
विज्ञापन

5 of 8
मतदान - फोटो : अमर उजाला
वहीं आगरा में वार्ड 77 राजकुमार इंटर कालेज बूथ पर 90 साल की नत्‍थू देवी भी वोट डालने पहुंचीं। उनके मन में वोटिंग का ऐसा उत्साह दिखा कि वे पैदल ही बिना सहारे के मतदान केंद्र तक आईं। 
विज्ञापन

6 of 8
मतदान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा में 10 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद से प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में दिन-रात एक कर दिया था। लोगों से तमाम वादे और दावे किए। मेयर पद प्रत्याशियों ने अपने घोषणा पत्र भी जारी किए। शहर की समस्याओं के समाधान के लिए जी-जान लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

7 of 8
मतदान - फोटो : अमर उजाला
मगर, मतदाता किस प्रत्याशी से प्रभावित हुए, कौन उन्हें पसंद है, कौन प्रत्याशी शहर हित के लिए उपयुक्त रहेगा, ऐसे ही तमाम विषयों पर मंथन के बाद मतदाता अपना प्रत्याशी चुनेंगे। वोटिंग सुबह 7:30 बजे से शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन

8 of 8
मतदान - फोटो : अमर उजाला
इस बार आगरा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए चुनाव होगा। अब तक निगम सीमा में 90 वार्ड ही थे। संवेदनशील और अतिसंवेदन शील केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें