फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट में आगरा का विकास मॉडल बता गए सीएम योगी, पानी से पेठे तक ये वादे

Mon, 20 Nov 2017 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को आगरा में पहली चुनावी सभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा के विकास का मॉडल पेश किया। जीआईसी मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगरा से जुड़ी हर समस्या का समाधान करने की बात कही। 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अपने भाषण में योगी आगरा के लोगों से छह महीने में गंगाजल लाने का दावा कर गए। उन्होंने कहा कि मार्च 2018 तक पूरे शहर को गंगाजल मिल जाएगा। इससे पानी की सबसे बड़ी समस्या हल होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
साथ ही आगरा के विश्वविख्यात पेठे को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत प्रमोट करने की बात कही। प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हों, इसके लिए उन्होंने नगर निगमों को असीमित अधिकार देने की घोषणा भी की।

4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
आने 15 मिनट के भाषण में सीएम बोले कि प्रदेश भर के नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र एलईडी लाइट से रोशन होंगे। दीवाली जैसा माहौल होगा। आरोप लगाया कि सपा और बसपा की वजह से आगरा में भाजपा का मेयर होने के बावजूद शहर के लिए वे कुछ ज्यादा नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मगर, अब ऐसा नहीं होगा। नगर निगम के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। आगरा मे मेट्रो के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। योगी शाम लगभग 4.30 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें