मथुरा में फरह के बिरौनाकलां में हर तरफ बस मौत का सन्नाटा पसरा हुआ। चार मासूमों की मौत के बाद बिरोना के ग्रामीणों के चेहरे पर तमाम प्रश्नों की झड़ी लगी है। वारदात का कारण पुलिस आर्थिक तंगी बता रही है तो ग्रामीणों कुछ समझ नहीं पा रहे।
विज्ञापन
2 of 5
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे पड़ोस की लड़की चंचल जब देवकीनंदन के घर पहुंची तो शारदा घर पर ही मौजूद थी। बच्चे खेल रहे थे। चंचल चकला-बेलन लेकर वापस आ गई। इसके बाद ऐसा क्या हुआ कि शारदा ने पहले बच्चों को मौत के घाट उतारा फिर खुद खुदकशी कर ली।
विज्ञापन
3 of 5
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मासूमों के गले से चीख तक नहीं निकल सकी। पड़ोसियों को भनक तक नहीं लग सकी। घटना स्थल से कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिल सका है जिससे पता लग सके कि मामला आत्महत्या का है। देवकीनंदन के दोनों मासूम लड़की अंजलि कक्षा नौ में और रौनक कक्षा एक में निकट के गांव भदेरूआ पढ़ने जाती थीं।
4 of 5
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शारदा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सूचना मिलने के बाद भी फरह क्षेत्र के ही गांव पीलुआ सादिकपुर से शारदा के परिजन देर रात तक गांव में नहीं आ सके। पुलिस का कहना है कि महिला ने बच्चों की हत्या करके आत्महत्या की है।