एटा जिले के वीर जवान राजेश कुमार की शहादत पर एक ओर जहां ग्रामीणों में गर्व दिखा। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहीद की उपेक्षा होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने जलेसर-निधौलीकलां मार्ग पर जाम लगा दिया। शहीद के सम्मान में स्मारक बनाने की मांग की। इस दौरान भीड़ में किसी ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी। वहां लगे मोदी योगी के पोस्टर भी फाड़ डाले।
विज्ञापन
अफसरों की बेरुखी से शहीद के गांव में फूटा गुस्सा, बस में तोड़फोड़, मोदी-योगी के पोस्टर फाड़े
2 of 5
विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
थाना जलेसर के गांव नगला केला रेजुआ निवासी सेना के जवान राजेश कुमार सीमा पर पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हो गए। सूचना मिलते परिवार में कोहराम मच गया। जवान के घर लोग एकत्र होने लगे। लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी के गांव पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। इस पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
अफसरों की बेरुखी से शहीद के गांव में फूटा गुस्सा, बस में तोड़फोड़, मोदी-योगी के पोस्टर फाड़े
3 of 5
रोडवेज बस में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने जलेसर-निधौलीकलां मार्ग पर जाम लगा दिया। मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का कहना है कि जिले के लाल ने देश के लिए शहादत दी है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी उपेक्षा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग के किनारे शहीद स्मारक बनाए जाने की मांग की। इस दौरान किसी ने पत्थर मार रोडवेज बस का शीशा तोड़ दिया।
अफसरों की बेरुखी से शहीद के गांव में फूटा गुस्सा, बस में तोड़फोड़, मोदी-योगी के पोस्टर फाड़े
4 of 5
विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ युवाओं ने वहां लगे मोदी और योगी के पोस्टर फाड़ डाले। अन्य ग्रामीणों गुस्साए लोगों को समझाकर तोड़फोड़ करने से रोका। सूचना पर पहुंचे एसडीएम रामशंकर और सीओ राम आनंद सिंह ने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे।
अफसरों की बेरुखी से शहीद के गांव में फूटा गुस्सा, बस में तोड़फोड़, मोदी-योगी के पोस्टर फाड़े
5 of 5
शहीद जवान राजेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की मांग पर प्रशासनिक अधिकारी सड़क किनारे जमीन की तलाश में जुटे हैं। उधर, देर शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर नहीं पहुंचा है। शहीद के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। राजेश कुमार की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। पत्नी छह महीने की गर्भवती है। राजेश चार बहनों का अकेला भाई था।