फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#KabTakNirbhaya: हैदराबाद कांड पर लोगों में उबाल, दरिंदों को फांसी पर लटकाने की मांग

Sun, 01 Dec 2019 09:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
विरोध प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद दुष्कर्म कांड पर देशभर में उबाल है। शनिवार को आगरा, मथुरा, मैनपुरी में भी इस वीभत्स घटना पर कई संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया। दरिंदों को फांसी देने की मांग को लेकर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए। प्रदर्शन कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने देने के लिए आवाज बुलंद की। छात्र-छात्राओं ने कैंडिल जलाकर मृतका को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

2 of 5
विरोध प्रदर्शन करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को दिए गए ज्ञापन में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि देश में बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म और उनकी हत्याओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कानून में बदलाव कर बलात्कार के आरोपियों को सिर्फ फांसी की सजा दिए जाने का प्रावधान करने की मांग की। 
विज्ञापन

3 of 5
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी हैदराबाद दुष्कर्म कांड पर आक्रोश व्यक्त किया है। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना करार दिया। प्रधानमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में दरिंदों को फांसी पर लटकाने की मांग की गई। प्रदर्शन में महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अज्जू चौहान, जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर, मीना दिवाकर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

4 of 5
छात्राओं और शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर घटना का विरोध किया। छात्राओं ने दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि देश में फिर इस तरह की कोई घटना सामने न आ सके। छात्राओं ने सवाल किया कि आखिर महिलाओं के खिलाफ ये बर्बरता कब तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर हत्या से पूरे देश में उबाल है। ऐसे जघन्य अपराध करने वालों आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें