फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडई: गाली गलौज करने से रोका तो कार चालक ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को पीटा

Sat, 30 Nov 2019 05:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसकर्मी का गिरेबां पकड़ा कार चालक - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में मामूली बात पर इको कार चालक ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। कार चालक ने पुलिसकर्मी का गिरेबां पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उस पर जमकर घूंसे बरसाए। 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला
घटना गुरुवार की है। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पिटता दिख रहा पुलिस कर्मी मध्य प्रदेश का बताया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिसकर्मी का गिरेबां पकड़े हुए कार चालक - फोटो : अमर उजाला
थाना टूंडला क्षेत्र को उसायनी पर आगरा की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी ओवरटेक करते समय इको कार से टकरा गई। इससे गुस्साए इको कार चालक ने बोलेरो को रुकवा लिया। 

4 of 5
कार चालक और पुलिसकर्मी में होती लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
बीच सड़क पर दोनों गाड़ी चालकों में झगड़ा होने लगा। ईको कार चालक गाली गलौज करने लगा। तभी बोलेरो में सवार एक पुलिसकर्मी ने बीच बचाव करते हुए इसका विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिसकर्मी का गिरेबां पकड़े हुए कार चालक - फोटो : अमर उजाला
इको कार चालक ने पुलिसकर्मी का गिरेबां पकड़ लिया और उसे सड़क पर गिराकर पीटने लगा। किसी तरह लोगों ने उसे बचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराकर मामला शांत करा दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें