जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में वीर जवानों की शहादत पर जहां लोगों की आंखें नम हैं, तो वहीं उनके अंदर गुस्से की आग भी सुलग रही है। लोगों की मांग है कि अब सिर्फ बदला चाहिए। ब्रज में इस गम और गुस्से के बीच लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहीं कैंडिल मार्च निकाला गया तो कहीं श्रद्धांजलि सभा हुई, वहीं शहर-शहर पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले भी फूंके गए।
विज्ञापन
2 of 9
people protest
गुरुवार को जिसने भी कायराना आतंकी हमले के बारे में सुना वही गुस्से से भर गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजने लगे। सभी बोले, बदला चाहिए। पाकिस्तान पर हमला किया जाए। आतंकियों को चुन चुनकर मारा जाए। चाहें सीमा पार हों या सीमा के इधर। आतंकियों के हिमायती बनने वालों को भी कराया जवाब दिया जाए। अब चेतावनी से काम चलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
3 of 9
people protest
शुक्रवार को आगरा के डॉ भीमराव आंबडेकर विश्वविद्याल के गेट के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान छात्राओं ने पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही सरकार में आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
4 of 9
कैंडिल मार्च
आगरा के खंदारी स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज के बच्चों ने आतंकी हमले के विरोध में कॉलेज से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने मोमबत्तियों जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
5 of 9
people protest
आगरा के बल्केश्वर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। आगरा के रामबाग चौराहे पर विहिप कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाने के बाद आतंकवाद की अर्थी निकाली।
विज्ञापन
6 of 9
people protest
मथुरा के साथ ही वृंदावन, राधाकुंड, गोवर्धन में भी पाकिस्तान के पुतले जलाए गए। कैंडल मार्च निकालकर श्रदांजलि दी गई। हर तरफ पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि सेना को आदेश दिया जाए कि एक-एक आतंकी को खत्म कर दे।
विज्ञापन
7 of 9
people protest
वृंदावन में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंदकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं शहर के विद्यापीठ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
8 of 9
people protest
फ़िरोज़ाबाद में आतंकी हमले के विरोध में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। आतंकवाद के पुतले फुंके गए। कई शिक्षण संस्थाओं में श्रद्धांजलि सभा के बाद अवकाश कर दिया गया। छात्रों ने कैंडल मार्च निकालेए। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।
आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज और मथुरा जिले के सभी थानों में पुलिस ने श्रद्धांजिल सभा की, वहीं एटा में कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम आरपी सिंह समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।