फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत पर छलक पड़ीं मासूम आंखें, शहीद जवानों को किया नमन, इस तरह दी श्रद्धांजलि

Fri, 15 Feb 2019 01:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
school children pay tribute to martyrs - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए कायराना आतंकी हमले पर लोगों में गम और गुस्सा है। वीर जवानों की शहादत पर हर किसी की आंखें नम हैं। क्या बड़े, क्या बच्चे सबके दिल दुखी हैं। नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मथुरा में अलीगढ़ हाईवे स्थित कृष्णाकुलम स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने शुक्रवार को RIP की आकृति बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

2 of 6
school children pay tribute to martyrs
मथुरा में रोज की तरह स्कूल तो जरूर खुले, प्रार्थनाएं भी हुईं, लेकिन यह प्रार्थना उन जवानों के लिए समर्पित थीं, जो गुरुवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। कृष्णाकुलम स्कूल के बच्चों ने अनोखे अंदाज में शहीद जवानों को नमन किया। 
विज्ञापन

3 of 6
school children pay tribute to martyrs
स्कूल के मैदान में सैकड़ों बच्चों ने खड़े होकर RIP की आकृति बनाई। इसके बाद दो मिनट मौन रहकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मासूम बच्चों को आंखें छलक आईं। श्रद्धांजलि सभा में स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे। 

4 of 6
school children pay tribute to martyrs
स्कूली बच्चों में भी गुस्सा उबाल मार रहा है। गुस्सा जाहिर करने के लिए बच्चों के शब्द चाहें कुछ भी हों, लेकिन भाव यही हैं, मां मुझे बंदूक दिला दे, मैं भी लड़ने जाऊंगा, नन्हें नन्हें हाथों से दुश्मन को मार गिराऊंगा...।
विज्ञापन

5 of 6
school children pay tribute to martyrs
जहां एक तरफ गमगीन लोग सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आतंकवादियों के विरोध में उनके अंदर गुस्सा उबल रहा है। शहर में जगह जगह पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके गए। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
school children pay tribute to martyrs - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की पुलिस लाइन में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां सभी पुलिसकर्मियों ने मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें