मथुरा में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दरेसी रोड पर निकली वाल्मीकि समाज की सामूहिक बरात में सामाजिक सौहार्द दिखा। अमर उजाला की मुहिम 'सौहार्द के साथी हम सब एक' से जुड़कर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने बरातियों का स्वागत कर नोटों की माला पहनाई। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना की। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
2 of 5
मथुरा में तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम बाहुल्य दरेसी रोड पर एकत्रित लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया था। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी थीं।
विज्ञापन
3 of 5
सौहार्द के साथी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को वाल्मीकि समाज का सामूहिक विवाह समारोह था और बरात दरेसी रोड से ही निकलनी थी। इसलिए शुक्रवार रात से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट था। शनिवार को इस इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
4 of 5
सौहार्द के साथी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को वाल्मीकि संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पहली बार अनुसूचित जाति वाल्मीकि विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वाल्मीकि वाटिका से 12 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर निकले। इसमें लोगों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर समाज को सद्भाव का संदेश दिया।
वाल्मीकि समाज की बरात का मुस्लिम ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
बरात भरतपुरगेट होते हुए दरेसी रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंची, जहां कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारी चौधरी सईद, मोहम्मद तौफीक, आबिद हुसैन, जिलानी कादरी, रियाजुद्दीन, इकबाल खान, इमरान, वकील कुरैशी, मुश्ताक, आरिफ, उस्मान कुरैशी, हाजी जाहिद आदि ने अमर उजाला की मुहिम से जुडकर बरातियों का स्वागत किया।