इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ताजमहल भ्रमण के दौरान ताजमहल में आम पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया। मंगलवार सुबह 9.20 से दोपहर 2.45 बजे तक ताज आम पर्यटकों के लिए बंद रहा।
विज्ञापन
2 of 7
टूरिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि बंदी का समय केवल दो घंटे के लिए ही था, लेकिन ताज दीदार का समय लेट होने के कारण बंदी का समय और बढ़ गया। एएसआई ने मंगलवार सुबह 10.20 से दोपहर 12.30 तक ताजमहल बंद रखने का नोटिस जारी किया था। एक घंटे पहले यानी 9.20 बजे से ताज के तीनों गेटों पर बने टिकट काउंटर से टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई।
विज्ञापन
3 of 7
टूरिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
ताज में वीवीआईपी यात्रा के कारण बैरियर पर तैनात पुलिस ने किसी को भी इस दौरान नहीं जाने दिया। नगला पैमा निवासी ग्रामीण दवा लेकर वापस गांव जा रहा था, लेकिन उसे बीमारी की स्थिति में भी बैरियर के पार न निकलने दिया।
4 of 7
थक हारकर वहीं बैठ गए
- फोटो : अमर उजाला
दवाओं के पर्चे और दवा दिखाने के बाद भी उसे पाठक प्रेस के पास बैठा दिया। वह दो घंटे तक बैरियर पर ही रहा। इसी तरह स्कूलों की छुट्टियों के बाद बच्चे जब पाठक प्रेस बैरियर पर पहुंचे तो वीआईपी के जाने के बाद ही उन्हें सड़क पार करने दी गई।
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में बच्चे सड़क पर ही बैठक अपना होमवर्क पूरा करने लगे। कई स्थानीय लोग भी पुलिस से गुहार लगाने के बाद थक हारकर वहीं बैठ गए।
विज्ञापन
6 of 7
टूरिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
ताज में इस्राइली प्रधानमंत्री ने बंदी का समय बीतने के बाद एक बजे प्रवेश किया और 2.25 बजे वह ताज से बाहर निकले। उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के जाने के बाद ताज के गेट 2.45 पर खोले गए। करीब 5.30 बजे गेट बंद होने के कारण ताज पर सैलानियों के प्रवेश को लेकर मारामारी मच गई।
सबसे ज्यादा दिक्कत पश्चिमी गेट पर रही, जहां गतिमान, शताब्दी, ताज समेत सुबह की सभी ट्रेनों और एक्सप्रेस-वे से आए सैलानियों की भीड़ जमा हो गई। पूर्वी गेट पर प्रवेश बंद होने और सड़क बंद होने के कारण पश्चिमी गेट पर ही भीड़ का दबाव रहा।