फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइली PM के जाते ही ताजमहल पर टूट पड़ी पर्यटकों की भीड़, ये हुए हालात

Wed, 17 Jan 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मंगलवार को विजिट के बाद ताजमहल के दीदार के लिए पर्यटकों की भीड़ टूट पड़ी। तीन घंटे के ब्रेक के बाद टिकट विंडो पर लंबी कतार लग गईं। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों को भीड़ प्रबंधन में मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार के इजराइल के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के ताजमहल घूमने के दौरान ताजमहल में आम सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंगलवार को ही इस संबंध में आदेश टिकट विंडो पर चस्पा कर ‌दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल पर ‌ट‌िकट ‌ख‌िड़की - फोटो : अमर उजाला
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम की ओर से जारी आदेश में बताया गया था कि सुबह 10:20 से दोपहर 12:30 बजे तक ताज के तीनों प्रवेश द्वार आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। तीनों गेटों की टिकट खिड़कियों को एक घंटे पहले ही बंद कर दिया जाएगा। 

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सुबह 9:20 बजे ही पर्यटकों को टिकट मिलना बंद हो गए, जिन पर्यटकों ने सुबह 9 बजे तक प्रवेश भी कर लिया उन्हें सुरक्षा कारणों से दस बजे तक स्मारक के बाहर निकाल दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में दोपहर 2:30 बजे इजराइली पीएम के जाने के बाद पुलिस बैरिकेड हटते ही पर्यटकों की भीड़ ताजमहल की टिकट विंडो पर टूट पड़ी। देखते ही देखते कतारें लग गईं और एक ‌बार फिर भीड़ प्रबंधन में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें