भारतीय सैनिकों की शहादत पर चीन के खिलाफ गुस्सा कम नहीं हो रहा है। आगरा में गुरुवार को भी विभिन्न संगठनों ने चीनी उत्पादों, चीन के ध्वज को जलाकर प्रदर्शन किया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतले भी फूंके गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन दिए और शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन कर लोगों से चीनी उत्पाद के बहिष्कार की अपील की।
विज्ञापन
2 of 8
चीनी सामान को जलाया
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सराय ख्वाजा में चीनी उत्पादों को बहिष्कार करने का संकल्प लिया। शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह भगौर, अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, सतीश शिवाजी, राजवीर सचिन, रोहित आदि थे।
विज्ञापन
3 of 8
चीन के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने भगवान टाकीज चौराहे पर चीनी झंडा जलाया और चीन निर्मित सामान की होली जलाई। अज्जू चौहान ने कहा कि चीन को आर्थिक बहिष्कार करके ही घुटनों पर लाया जा सकता है। इस मौके पर रौनक ठाकुर, अतुल चौहान, विशाल शर्मा, अवतार सिंह, शिवम उपाध्याय, कुलवंत सिंह आदि थे।
4 of 8
चीन के विरोध में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा व्यापार मंडल ने एलएसी पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। संकल्प लिया कि चीन का माल आगरा के बाजारों में बिकने दिया जाएगा। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों से अनुरोध करेंगे कि वह चीनी उत्पादों का क्रय विक्रय बंद कर दें। इसके लिए कमेटी का गठन होगा।
विज्ञापन
5 of 8
जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने बार्डर पर हुई हिंसक झड़प के बाद चीन के माल के बहिष्कार की अपील की। चीनी माल की होली भी जलाई। इस मौके पर सांसद राजकुमार चाहर, राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, मेयर नवीन जैन, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 8
शिवसैनिकों ने फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला
एलएसी पर हुई घटना के विरोध में शिव सैनिकों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के गेट पर चीन का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि चीन ने दुष्टता की हदें पार कर दीं। इस मौके पर मयंक पाठक, बंटी प्रजापति, नदीम गद्दी, आशीष तिवारी, यशांक पालीवाल, निखिल शिवहरे आदि थे।
विज्ञापन
7 of 8
चीनी उत्पादों की जलाई होली
- फोटो : अमर उजाला
शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चीनी उत्पादों की होली जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि सरकार को चीन को करारा जवाब देना चाहिए। देशवासियों को स्वदेशी अपनाकर चीन के उत्पादों को हतोत्साहित करना चाहिए।
भाजयुमो शिवाजी मंडल की ओर से गलवान घाटी में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए रामनगर की पुलिया पर शांति पाठ व हवन किया गया। मंडल अध्यक्ष देवेश पचौरी ने कहा कि हमें भरोसा है कि केंद्र सरकार चीन को सबक सिखाएगी।