फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमः सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, दो दिन मिलेगी ताजनगरी को राहत

Thu, 18 Jun 2020 10:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती - फोटो : अमर उजाला
मध्य जून में उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार को आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म झांसी रहा, जहां सबसे ज्यादा तापमान 41.7 डिग्री रहा जबकि आगरा में पारा 41.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी से परेशान युवतियां धूप से बचाव करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
76 प्रतिशत आद्रता के साथ बुधवार को सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ने के बाद दिनभर लू चली, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर भारी उमस रही। शाम को भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहा।
विज्ञापन

3 of 5
बाजार में लोग - फोटो : अमर उजाला
आलम यह हो गया कि घरों की छतों पर रखे टैंक का पानी भी खौलने लगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 29.3 डिग्री रहा।

4 of 5
बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किल - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 2 दिन तक उमस भरी गर्मी बेहाल करेगी। लेकिन उसके बाद बादलों की लुकाछिपी और बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और वाराणसी में मानसूनी बादल राहत की बारिश करने लगे हैं। 2 दिन बाद आगरा में भी बादल राहत लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धूप से बचाव करती हुईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
ये शहर रहे सबसे गर्म
        
शहर  तापमान
झांसी 41.7 डिग्री
आगरा 41.2 डिग्री
अलीगढ़ 39.8 डिग्री
बांदा 38.2 डिग्री
मेरठ 37 डिग्री
कानपुर 35.8 डिग्री
    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें