औरेया के अछल्दा में हादसे का शिकार हुई आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस के यात्रियों को फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन पहुंचकर खाना नसीब हुआ। यहां खाली रैक से लाए गए यात्रियों को रेलवे की ओर से भोजन मुहैय्या कराया गया। इस दौरान यात्री भयभीत दिखे।
विज्ञापन
2 of 6
टूंडला जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कानपुर-टूंडला रेलखंड पर हादसे पर के बाद आगरा भी एआरटी वैन भेजी गई थी। इसी के साथ आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
टूंडला जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रूट के जरिए आगरा-लखनऊ इंटरसिटी के खाली रैक यात्रियों को वापस लाने के लिए भेजे। इसी से टूंडला पहुंचे यात्रियों को रेलवे ने भोजन उपलब्ध कराया। ट्रेन से टूंडला पहुंचे यात्री हादसे के बाद काफी भयभीत थे।
4 of 6
टूंडला जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
उनका बस यही कहना था कि हम तो नींद में सोए हुए थे। अचानक एक धमाका हुआ और चीख-पुकार मच गई। लोग एक दूसरे के ऊपर पड़े थे। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या करें। सब मदद की पुकार लगाने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
अागरा कैंट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हादसे के कारण दिल्ली-हावड़ा रूट की कई ट्रेनों को डायवर्ट कर निकाला गया। शाम तक ट्रैक पर मम्मत का कार्य जारी था। ऐसे में कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस आगरा के रास्ते दिल्ली भेजी गई।
वहीं करीब चार ट्रेन कासगंज रूट से होकर गुजरीं। हादसे के कारण सुबह ये टूंडला स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और कोटा पटना एक्सप्रेस करीब 9 घंटे टूंडला में खड़ी रहीं। इसके बाद कोटा-पटना एक्सप्रेस को कासगंज के रास्ते भेजा गया।