फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाकः 20 रुपये तो कभी दूसरे निकाह के नाम पर हुए महिलाओं पर जुल्म

Tue, 22 Aug 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
triple talaq
तीन तलाक का मामला सुलहकुल की नगरी आगरा में भी मुस्लिम समाज की महिलाओं पर हुए जुल्म की कई कहानियां समेटे है। यहां आसपास के जिलों में भी छोटी सी बात पर पति के तलाक देने के मामले सामने आए। देखिए तीन लफ्जों के कैसे जख्म सह रहीं महिलाएं...
विज्ञापन

2 of 5
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर की रहने वाली गुलप्सा को उसके सिपाही शौहर ने पत्र में तीन तलाक लिखकर भेजा और छोड़ दिया। उसका बेटा भी शौहर के पास ही है। वह अकेली अपना हक पाने के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है। वह मुख्यमंत्री कार्यालय तक फरियाद लेकर जा चुकी है लेकिन आजतक कहीं से न्याय नहीं मिला है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिरोजाबाद, तीन तलाक - फोटो : self
फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गेशनगर की रुकईया बेगम ने मोहल्ले में ही रहने वाले मुईनउद्दीन से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिन बाद मुईनउद्दीन एक लड़की से आए दिन फोन पर बात करने लगा। इसका विरोध रुकईया बेगम ने किया तो दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि उसका शौहर मुईन अपनी ममेरी बहन से निकाह करना चाहता है। एक दिन पति मारपीट करते हुए उसे तीन तलाक देकर घर से चला गया। 

4 of 5
तीन तलाक - फोटो : SELF
वहीं फिरोजाबाद की अफसाना ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो उसको तलाक की धमकी देकर घर से निकाल दिया। वहीं फिरोजाबाद कही शाजिया को तो बेटी के लिए 20 रुपये मांगने पर शौहर ने पीटा और तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीन तलाक - फोटो : self
अब इन महिलाओं को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नई उम्मीद दिखाई दी है। पति से मिले धोखे के बाद अपने वजूद के लिए लड़ रहीं महिलाओं के लिए तीन तलाक को असंवैधानिक करार देने का फैसला नए जीवन से कम नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें